फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Congress councillors of Municipal Corporation South gheraoed corporation commissioner

Kota News: नगर निगम दक्षिण के कांग्रेस पार्षदों ने किया निगम आयुक्त का घेराव, पक्षपात का लगाया आरोप

Wed, 26 Mar 2025 09:35 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 09:35 PM IST
सार

कोटा नगर निगम दक्षिण के उप महापौर पवन मीणा ने बताया कि दिसंबर में कांग्रेस पार्षदों ने इसी मुद्दे पर धरना दिया था। तब प्रशासन ने टेंडर जल्द लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार महीने बाद भी अभी तक कोई टेंडर जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Congress councillors of Municipal Corporation South gheraoed corporation commissioner
कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त के सामने जताई नाराजगी।

विस्तार

कोटा नगर निगम दक्षिण में वार्डों में निर्माण कार्यों में हो रहे भेदभाव के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसी पार्षदों ने नाराजगी जताई। इसे लेकर उन्होंने निगम दक्षिण के आयुक्त अनुराग भार्गव का घेराव भी किया। उप महापौर पवन मीणा की अगुवाई में कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन भाजपा पार्षदों को प्राथमिकता दे रहा है और भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों के लिए 1-1 करोड़ रुपए के टेंडर जारी कर चुका है, जबकि कांग्रेस पार्षदों के वार्ड अब भी विकास कार्यों से वंचित हैं। तय समय में टेंडर अपलोड नहीं करने पर कांग्रेसी पार्षदों ने निगम के बाहर धरना देने और मुख्यमंत्री के कोटा आने पर विरोध जताने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी कितनी सही? इतिहासकारों ने बता दिया पूरा सच; जानें
विज्ञापन


कोटा नगर निगम दक्षिण के उप महापौर पवन मीणा ने बताया कि दिसंबर में कांग्रेस पार्षदों ने इसी मुद्दे पर धरना दिया था। तब प्रशासन ने टेंडर जल्द लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार महीने बाद भी अभी तक कोई टेंडर जारी नहीं हुआ है। इससे साफ पता चलता है कि नगर निगम प्रशासन कांग्रेस पार्षदों के वार्डों के साथ भेदभाव कर रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी कि यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 28 मार्च को जनता के साथ धरना शुरू होगा और 29 मार्च को मुख्यमंत्री के सामने विरोध किया जाएगा। अगर, इसमें कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हुजूर मुझे वापस मत भेजो'...पाकिस्तान जाते-जाते रो पड़ी हुमायरा, अवैध तरीके से भारत में घुसी थी

वहीं, निर्माण समिति के अध्यक्ष इसरार मोहम्मद ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्डों में काम हो रहे हैं, लेकिन हमारे वार्डों को रोककर हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों से प्रस्ताव लेने की बात कही जा रही है। यह लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। अगर, तुरंत टेंडर अपलोड नहीं किए गए तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

आयुक्त के घेराव में पार्षद शालिनी गौतम, कुलदीप गौतम, जरिना बादशाह खान, धनराज चेची, कुलदीप प्रजापति, साहिब हुसैन, शाहिना इरफान घोसी, तबस्सुम आसिफ मिर्जा, पिंकी किशन प्रजापति, सोनू अब्बासी, सालिना सलीम शेरी, ऐश्वर्या शिरंगी, सोनू भील, अनुराग गौतम और शीला प्रफुल पाठक मौजूद रहे।

ये वीडिया भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed