फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Alert in Kota after the accident at New Delhi Railway Station

Mahakumbh: नई दिल्ली स्टेशन हादसे के बाद कोटा स्टेशन अलर्ट मोड पर, यात्रियों की सुरक्षा के लिए RPF मुस्तैद

Sun, 16 Feb 2025 06:23 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 06:23 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद कोटा में भी रेलवे अलर्ट हो गया है। रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ को काबू करने के लिए अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया हैं। साथ ही यात्रियों को भी आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
Alert in Kota after the accident at New Delhi Railway Station
कोटा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट आरपीएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में यात्रियों की मौत के बाद कोटा रेल मंडल भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है। प्रयागराज महाकुंभ के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिससे कि महाकुंभ प्रयागराज के लिए कोटा से जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि महाकुंभ में यात्रीभार को कम करने के लिए कोटा व सोगरिया से प्रयागराज के लिए तीन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है। साथ ही कोटा सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ की डयूटी लगायी गई हैं। जिसमें प्रमुख रूप से चेकिंग एवं आरपीएफ स्टाफ शामिल है। रेल सुरक्षा बल के जवान 24 घंटे अनियमित संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे है। ट्रेनों एवं स्टेशनों पर गस्त, मार्च पास्ट, बैग चेकिंग, विष्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन की विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं यात्रियों की सुरक्षा हेतु कोच के पायदान पर बैठकर यात्रा करने वालो को समझाइश दी जा रही है। मंडल के स्टेशनों पर लगे कुल 135 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर एवं संदिग्ध लोगो पर नज़र रखी जा रही है। सभी यात्रियों को सलाह दी जा रही है वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें और किसी भी असत्यापित रिपोर्ट और भ्रामक जानकारी से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed