जोधपुर: पांच दिन पहले जान गंवाने वाले स्पेशल फोर्स यूनिट के कैप्टन अंकित गुप्ता का शव बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर में पांच दिन पहले जोधपुर की एक झील में हुए हादसे में जान गंवाने वाले 10 PARA स्पेशल फोर्स यूनिट के कैप्टन अंकित गुप्ता का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। अधिकारी को एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान झील में कूदना पड़ा था और उसी के बाद वह बाहर नहीं निकल सका।
गौरतलब है कि तख्तसागर जलाशय 46 फीट गहरा है। इसके तल में काफी झाड़ियां भी हैं और पानी के अंदर फिशिंग के जाल बिछे हैं, जिनमें कैप्टन के फंसे होने की आशंका है। सैन्य अधिकारियों की मानें तो अब कैप्टन अंकित के जीवित होने की उम्मीद न के बराबर है। हालांकि, परिजनों को उम्मीद है कि खोज जारी रखने पर कैप्टन मिल सकते हैं।
विशेषज्ञों की राय थी कि पानी में डूबने के तीसरे दिन शायद कैप्टन का शरीर पानी के ऊपर आ जाए, लेकिन यह नहीं हुआ। विशेषज्ञों के लिए कैप्टन अंकित को खोजना अब बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। रविवार को गोताखोरों ने पूरे तख्तसागर में कैप्टन की तलाश कर डाली, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला सका।
बता दें कि गुरुग्राम के रहने वाले 28 साल के कैप्टन अंकित की 23 नवंबर 2020 को ही शादी हुई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद वह अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के लिए जोधपुर आ गए थे। उनके लापता होने की सूचना पाकर परिजन काफी परेशान हैं। वे उनके जल्द मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
बता दें जिस दिन कैप्टन अंकित गायब हुए उस दिन ट्रेनिंग के दौरान 10 पैरा कमांडो को हेलिकॉप्टर से अपनी बोट को पानी में फेंकना था और बाद में खुद भी पानी में कूदना था। इसके बाद उन्हें बोट पर सवार होकर दुश्मन पर हमला बोलना था। अभियान का नेतृत्व कर रहे कैप्टन अंकित सहित 4 कमांडो ने तख्तसागर जलाशय में पहले अपनी बोट फेंकी और बाद में खुद भी पानी में कूद गए। इनमें से तीन कमांडो तो नाव पर पहुंच गए, लेकिन कैप्टन अंकित नहीं पहुंच सके।