Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   jodhpur municipal meeting jogaram patel lift incident ward budget protest

जोधपुर: 15 मिनट तक लिफ्ट में देरी, मंत्री जोगाराम पटेल बोले- फंसा नहीं था, धीमी चल रही थी

Thu, 26 Nov 2026 01:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 01:14 PM IST
सार

जोधपुर नगर निगम की नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने लिफ्ट में फंसने की खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक भार के कारण लिफ्ट धीमी चल रही थी और ऊपर पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे।

विज्ञापन
jodhpur municipal meeting jogaram patel lift incident ward budget protest
मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम की साधारण सभा के दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के लिफ्ट में फंसने की खबर सामने आने के बाद उन्होंने खुद इसका खंडन किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह लिफ्ट में फंसे नहीं थे, बल्कि अत्यधिक भार के कारण लिफ्ट की रफ्तार धीमी हो गई थी। ऊपर पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे। उन्होंने लिफ्ट के रखरखाव की जरूरत भी बताई। संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार सुबह जोधपुर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। वह नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में शामिल होने आए थे। इसी दौरान लिफ्ट से ऊपर जाते समय देरी हुई। कुछ देर के लिए असहज स्थिति बनी, जिसके बाद उनके लिफ्ट में फंसने की चर्चा होने लगी।

विज्ञापन

मंत्री बोले- लिफ्ट अटकी नहीं, मेंटेनेंस की जरूरत

लिफ्ट से बाहर आने के बाद मीडिया ने मंत्री पटेल से घटना के बारे में सवाल किया। उन्होंने लिफ्ट में फंसने या अटकने की खबर को गलत बताया। मंत्री ने कहा कि लिफ्ट सुचारु रूप से चल रही थी, लेकिन अत्यधिक भार होने के कारण उसकी गति काफी धीमी हो गई थी। उन्होंने कहा कि लिफ्ट को मेंटेनेंस की आवश्यकता है और संबंधित अधिकारियों को इसके रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

विज्ञापन

हर वार्ड को 60 लाख के बजट पर पार्षदों का विरोध

नगर निगम की बैठक में शहर की सफाई के मुद्दे पर भी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि शहर के प्रत्येक वार्ड को हर साल 60 लाख रुपये का बजट दिया जाएगा। पार्षदों ने इस राशि को अपर्याप्त बताते हुए विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि वार्डों के विकास और सफाई व्यवस्था के लिए 60 लाख रुपये की जगह करीब एक करोड़ रुपये का बजट दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर पार्षदों ने बैठक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed