फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: October Heat Set to Ease as Western Disturbance Brings Rain Chances from October 10

राजस्थान में मौसम बदलेगा: जानिए किन इलाकों में बारिश के आसार; तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा

Thu, 08 Oct 2026 06:16 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 08 Oct 2026 06:16 AM IST
सार

राजस्थान में अक्टूबर की गर्मी के बीच मौसम बदलने के संकेत हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ से 10 से 12 अक्टूबर तक बीकानेर-शेखावाटी में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: October Heat Set to Ease as Western Disturbance Brings Rain Chances from October 10
मौसम, जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अक्टूबर की गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ इलाकों में 10 से 12 अक्टूबर के बीच बादल छाने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 8 अक्टूबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और सीकर के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। चूरू और सीकर के उत्तरी हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

ज्यादातर हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क

राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी। दिन में गर्मी का असर बना रहेगा और कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर के बाद प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे दिन की गर्मी कम होने के साथ रात के तापमान में भी राहत मिलने लगेगी।


यह भी पढें- मौसम अपडेट: राजस्थान में 12 अक्तूबर के बाद बढ़ेगी रात की ठंडक, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार

पिलानी सबसे गर्म, माउंट आबू सबसे ठंडा

बुधवार को पिलानी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। फलोदी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा।

वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मैदानी इलाकों में दिन की गर्मी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात की ठंडक के बीच अंतर साफ दिखाई दे रहा है।

जयपुर में बारिश के आसार कम

राजधानी जयपुर में मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा।

10 से 12 अक्टूबर के बीच ज्यादा असर

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ 10 से 12 अक्टूबर के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में बादल, मेघगर्जन और हल्की बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है। दूसरी ओर, दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed