फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan weather update western disturbance rain night temperature october 12 bikaner jaipur shekhawati

मौसम अपडेट: राजस्थान में 12 अक्तूबर के बाद बढ़ेगी रात की ठंडक, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार

Wed, 07 Oct 2026 08:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 07 Oct 2026 08:01 AM IST
सार

राजस्थान में 11 और 12 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
rajasthan weather update western disturbance rain night temperature october 12 bikaner jaipur shekhawati
राजस्थान मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 11 और 12 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद 12 अक्तूबर से प्रदेश में रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी। शेखावाटी के साथ बीकानेर संभाग के इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

11-12 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान कई जगह बादल छाने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे दिन के साथ खास तौर पर रात के तापमान में कमी आएगी और मौसम में ठंडक महसूस होने लगेगी।

विज्ञापन

पिलानी में सबसे अधिक 40.1 डिग्री तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, प्रदेश के सभी शहरों में मौसम साफ रहा। झुंझुनूं के पिलानी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, शेखावाटी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह और रात के समय लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा ठंडक महसूस हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शहरों में रात का पारा 26 डिग्री से नीचे

राजस्थान में अब ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। सिरोही और माउंट आबू में सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर (सीकर), भीलवाड़ा और उदयपुर में भी रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। इन इलाकों में रात और सुबह के समय ठंडक बढ़ने लगी है।

अगले पांच दिन मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, आज से अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यानी दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का दौर जारी रह सकता है।

11 अक्तूबर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार

11 अक्तूबर से राज्य के मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। खासकर शेखावाटी और बीकानेर संभाग के इलाकों में रात की ठंडक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed