Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Young woman sets out to buy beauty products after seeing an Instagram reel;

राजस्थान: इंस्टाग्राम रील देखकर ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने चली युवती, वीडियो कॉल पर सामान दिखाकर ठग ने ऐंठे रुपये

Sat, 21 Nov 2026 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

जयपुर के बिंदायका में इंस्टाग्राम पर ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने के चक्कर में 32 वर्षीय युवती से 1.07 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। ठग ने वीडियो कॉल पर सामान दिखाकर भुगतान कराया और बाद में लॉकर में सामान होने का झांसा देकर अतिरिक्त रकम मांगी।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Young woman sets out to buy beauty products after seeing an Instagram reel;
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर रील देखने के दौरान ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने के चक्कर में एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। शातिर ठग ने वीडियो कॉल पर सामान दिखाकर युवती से 1.07 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने बिंदायका थाने में मामला दर्ज कराया है। सहायक उपनिरीक्षक नरेश चंद के अनुसार बिंदायका के सिंवार निवासी 32 वर्षीय ज्योति ने इस संबंध में शिकायत दी है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम लिंक से वॉट्सऐप तक का खेल
शिकायत के अनुसार ज्योति 16 नवंबर को इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी। इसी दौरान ब्यूटी प्रोडक्ट मंगवाने के लिए उसने एक लिंक पर क्लिक किया। लिंक खुलते ही उसने अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद पीड़िता के मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप पर संदेश आया।
विज्ञापन


ठग ने वॉट्सऐप संदेश के जरिये ज्योति से ब्यूटी प्रोडक्ट के संबंध में बातचीत की। इसके बाद आरोपी ने वॉट्सऐप वीडियो कॉल करके सारे ब्यूटी प्रोडक्ट दिखाए। बातचीत के दौरान ठग ने युवती को भरोसा दिलाया और सामान भेजने से पहले ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता ने बताए गए खाते में कुल 1.07 लाख रुपये की राशि स्थानांतरित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकर और एफआईआर की धमकी
रुपये प्राप्त करने के बाद भी आरोपी ने सामान डिलीवर नहीं किया। जब पीड़िता ने ब्यूटी प्रोडक्ट की डिलीवरी के संबंध में आरोपी से संपर्क साधा, तो उसने नया पैंतरा आजमाया। ठग ने युवती को बताया कि उसका सारा सामान लॉकर में रखवा दिया है और उसे छुड़ाने के लिए अतिरिक्त रुपये देने होंगे।


जब पीड़िता ने और रुपये देने से मना किया, तो आरोपी ने उल्टा पीड़िता के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दे डाली। आरोपी ने न तो ब्यूटी प्रोडक्ट भेजे और न ही ऐंठे गए रुपये वापस लौटाए। लगातार मिल रही धमकियों और धोखे का अहसास होने पर पीड़िता ने बिंदायका थाना पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed