Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan May Get 38 Lok Sabha Seats and 300 Assembly Seats Under New Delimitation Plan

राजस्थान: परिसीमन का नया फॉर्मूला लागू हुआ तो प्रदेश में 25 की जगह 38 सांसद और 200 के बजाय 300 विधायक होंगे

Sat, 28 Nov 2026 04:44 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 28 Nov 2026 04:44 PM IST
सार

राजस्थान में परिसीमन का नया फॉर्मूला लागू होने पर लोकसभा सीटें 25 से बढ़कर 38 और विधानसभा सीटें 200 से बढ़कर 300 हो सकती हैं। इससे प्रदेश को 13 सांसद और 100 विधायक अतिरिक्त मिलेंगे। 

विज्ञापन
Rajasthan May Get 38 Lok Sabha Seats and 300 Assembly Seats Under New Delimitation Plan
राजस्थान विधानसभा - फोटो : राजस्थान विधानसभा

विस्तार

केंद्र सरकार के परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े नए प्रस्ताव का राजस्थान की राजनीति पर सीधा असर पड़ सकता है। केंद्रीय कैबिने ट ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत राजस्थान में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़कर 38 और विधानसभा की सीटें 200 से बढ़कर 300 हो सकती हैं। यानी प्रदेश को लोकसभा में 13 और विधानसभा में 100 अतिरिक्त प्रतिनिधि मिलेंगे।

विज्ञापन

इस प्रस्ताव का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने का रास्ता तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव लागू होने पर राजस्थान की 300 सदस्यीय विधानसभा में करीब 100 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 38 लोकसभा सीटों में करीब 13 सीटें महिलाओं के हिस्से में आ सकती हैं। हालांकि यह अभी कैबिनेट से मंजूर विधेयकों का प्रस्ताव है, कानून बनने और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सीटों की अंतिम संख्या और आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

राजस्थान में हर 18 लाख की आबादी पर एक सांसद

2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की आबादी करीब 6.85 करोड़ थी। वर्तमान में प्रदेश के 25 सांसद हैं। प्रस्तावित 38 सीटों के हिसाब से देखें तो एक सांसद के हिस्से में करीब 18.04 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व आएगा। अभी एक सांसद औसतन करीब 27.4 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। इस तरह लोकसभा क्षेत्रों का आकार छोटा होगा और संसद में राजस्थान की आवाज उठाने वाले सांसदों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: पंचायत चुनाव में आज उपप्रधानों की परीक्षा, प्रधान के बाद अब दूसरे नंबर की कुर्सी पर नजर

विधानसभा में 300 विधायक, बहुमत का आंकड़ा भी बदलेगा

राजस्थान विधानसभा में अभी 200 विधायक हैं। 50 फीसदी बढ़ोतरी के फॉर्मूले से यह संख्या 300 हो जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा में बहुमत का मौजूदा आंकड़ा 101 से बढ़कर 151 हो जाएगा। महिलाओं के लिए करीब 100 सीटें आरक्षित करने का प्रावधान लागू हो सकता है।

इस बदलाव का असर प्रदेश की चुनावी राजनीति पर भी पड़ेगा। विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी। कई मौजूदा विधानसभा क्षेत्रों का भौगोलिक स्वरूप बदल सकता है और नए निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आएंगे। इससे राजनीतिक दलों को नए क्षेत्रों में संगठन और उम्मीदवारों की तैयारी करनी होगी। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कौन से जिले में कितनी विधानसभा सीटें बढ़ेंगी।

दक्षिणी राज्यों की चिंता दूर करने के लिए नया फॉर्मूला

केंद्र सरकार के प्रस्ताव में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की लोकसभा सीटें मौजूदा संख्या के मुकाबले 50 फीसदी बढ़ाने का प्रावधान है। इससे राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बनाए रखने की कोशिश की गई है। यह अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर 2051 तक फ्रीज रखने का प्रस्ताव है। वहीं निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य दक्षिणी राज्यों की उस आशंका को दूर करना है कि आबादी के आधार पर परिसीमन होने से संसद में उनका प्रतिनिधित्व घट सकता है।




इनका कहना है
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार परिसीमन बिल ला रही है। परिसीमन का उद्देश्य जनता का प्रतिनिधत्व तय करना होता है न की सत्ताधारी दल का भविष्य सुरक्षित करना। संविधान सत्ता बचाने का दस्तावेज नहीं जनता के अधिकारों की गारंटी है। 
...

बीजेपी के महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहना  भारत की सरकार ने कल परिसीमन बिल पेश किया है। देश के प्रधानमंत्री महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण मिले इसके लिए बिल के लिए विशेष सत्र बुलाने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। देश के प्रधानमंत्री का उद्देश्य हमेशा महिलाओं को समानता देना ही रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed