Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot Accuses BJP RSS of Seeking Permanent Rule Through Delimitation

राजस्थान: गहलोत बोले- परिसीमन के बहाने बीजेपी-आरएसएस का स्थायी राज कायम करने की साजिश

Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM IST
सार

अशोक गहलोत ने परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की आड़ में भाजपा आरएसएस स्थायी सत्ता की व्यवस्था करना चाहते हैं। 2011 की जनगणना, जातिगत जनगणना और जल्दबाजी पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Gehlot Accuses BJP RSS of Seeking Permanent Rule Through Delimitation
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की आड़ में जल्दबाजी में परिसीमन बिल लाया जा रहा है। इसके पीछे देश में भाजपा और आरएसएस का स्थायी राज कायम करने की मंशा है, ताकि चुनाव केवल नाम के रह जाएं।

विज्ञापन

अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पूरे देश में बहस होनी चाहिए। यह तय होना चाहिए कि देश किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार 2027 की जनगणना कराने की तैयारी कर रही है तो परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की क्या जरूरत है?
विज्ञापन

गहलोत ने कहा कि आज तकनीक का दौर है और जनगणना की प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेजी से पूरी की जा सकती है। ऐसे में नई जनगणना के आंकड़ों का इंतजार करना चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर पूरी प्रक्रिया को जल्दबाजी में आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- पंचायत चुनाव में भीतरघात पर भाजपा सख्त, ब्यावर और पाली के दो जिला परिषद सदस्यों को नोटिस; 5 दिन में मांगा जवाब
सांसदों को बिल पढ़ने तक का समय नहीं दिया
गहलोत ने संसद में विधेयक लाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में प्रस्ताव एक दिन पहले मंजूर किया गया और विधेयक देर रात सांसदों को भेजा गया। ऐसे में सांसदों को इसे पढ़ने और समझने का समय कैसे मिलेगा?
उन्होंने कहा कि संसद की सदस्य संख्या 850 करने और राज्यों में सीटें 50 फीसदी तक बढ़ाने की बात हो रही है। इतने बड़े बदलाव पर सभी राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों की राय ली जानी चाहिए। गहलोत ने असम में हुए परिसीमन और राजस्थान में नगर निकायों के परिसीमन का उदाहरण देते हुए आशंका जताई कि केंद्र सरकार पूरे देश में इसी तरह की व्यवस्था लागू करना चाहती है।
जातिगत जनगणना को लेकर भी उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने के फैसले को जातिगत जनगणना से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जातिगत जनगणना कराने की बात कही थी, लेकिन अब 2027 की जनगणना के आंकड़ों का इंतजार नहीं किया जा रहा है।
गहलोत ने आशंका जताई कि OBC वर्ग की आबादी का सर्वे होने पर प्रतिनिधित्व से जुड़े सवाल उठेंगे। इसी वजह से सरकार 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में विपक्ष का भी एक सदस्य शामिल होना चाहिए और सभी पक्षों के सुझाव लेने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।

जिला प्रमुख चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग का लगाया आरोप

गहलोत ने राजस्थान में पंचायत चुनाव और जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान संशोधन के जरिए पंचायतीराज संस्थाओं को मजबूत करने का काम किया था, लेकिन राजस्थान में चुनाव कराने में सरकार को ढाई साल लग गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने परिसीमन के नाम पर चुनाव टाले और जिला प्रमुख चुनाव में पांच दिन का अंतराल इसलिए रखा, ताकि हॉर्स ट्रेडिंग और राजनीतिक तोड़फोड़ की जा सके। गहलोत ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद कई जगह निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने की कोशिश हुई। भरतपुर सहित कई जगह पुलिस के जरिए कांग्रेस के प्रतिनिधियों को परेशान करने के आरोप भी लगाए।

डीएमके के समर्थन पर बोले- कांग्रेस ने गद्दारी नहीं की

परिसीमन बिल के मुद्दे पर डीएमके के समर्थन को लेकर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने डीएमके के साथ कोई गद्दारी नहीं की है। कांग्रेस लंबे समय से उसके साथ रही है, लेकिन स्थानीय राजनीति में अलग-अलग परिस्थितियों के कारण पार्टियां अपने फैसले लेती हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने डीएमके और एनसीपी के कुछ सुझाव दबाव में स्वीकार किए हैं। यदि इस मुद्दे पर देशव्यापी चर्चा होती है तो दूसरे दलों के सुझाव भी सामने आएंगे।

2029 में भाजपा सरकार सत्ता से बाहर होगी: गहलोत

गहलोत ने दावा किया कि केंद्र की भाजपा सरकार का राजनीतिक ग्राफ लगातार गिर रहा है और 2029 में मोदी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि परिसीमन जैसे बड़े फैसले पर जल्दबाजी का असर पूरे देश पर पड़ सकता है।

पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा सरकार को जवाब दिया

पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर गहलोत ने कांग्रेस की जीत का श्रेय पिछली सरकार के विकास कार्यों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में पानी, बिजली, सड़क और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कामों को जनता ने याद रखा।
गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव परिणामों के बाद कई जगह जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में भाजपा को मिली हार का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजे सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश हैं।

ERCP और यमुना जल समझौते पर भी घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए कई तरह के आरोप लगाए गए थे, लेकिन अब भाजपा सरकार के कामकाज की असलियत सामने आ रही है।


उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल हत्याकांड का मामला अभी पूरी तरह नहीं निपटा है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। यमुना जल समझौते को लेकर भी सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है।
गहलोत ने कहा कि वर्ष 1994 में यमुना जल को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन इतने साल बाद भी शेखावाटी तक पानी नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शेखावाटी में दिए गए बयानों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि क्षेत्र में पानी कब पहुंचेगा और परियोजना कब शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed