Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections See Another Test of Political Strength

राजस्थान: पंचायत चुनाव में आज उपप्रधानों की परीक्षा, प्रधान के बाद अब दूसरे नंबर की कुर्सी पर नजर

Sat, 28 Nov 2026 07:52 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 28 Nov 2026 07:52 AM IST
सार

राजस्थान की 419 पंचायत समितियों में शनिवार को उपप्रधान पदों के चुनाव होंगे। प्रधान चुनाव के बाद अब कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी और बीएपी की नजर दूसरे नंबर की कुर्सी पर है। निर्दलीय और स्थानीय समीकरण कई जगह नतीजे तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections See Another Test of Political Strength
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव के बाद अब उपप्रधान पदों को लेकर सियासी जोड़तोड़ का दौर है। शनिवार को प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में उपप्रधान चुने जाएंगे। कई जगह प्रधान पद पर जीत के बाद अब राजनीतिक दलों की नजर उपप्रधान की कुर्सी पर है। खासकर उन पंचायत समितियों में मुकाबला दिलचस्प होगा, जहां किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला या निर्दलीय सदस्यों की भूमिका अहम है।

विज्ञापन

उपप्रधान चुनाव के नतीजे यह भी बताएंगे कि प्रधान पद पर जीत हासिल करने वाले दल अपने सदस्यों को एकजुट रखने और स्थानीय स्तर पर समर्थन जुटाने में कितने सफल रहे। जिन पंचायत समितियों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा, वहां उपप्रधान पद के लिए भी खींचतान देखने को मिल सकती है। वहीं आरएलपी, बीएपी और निर्दलीय सदस्यों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में उनकी भूमिका निर्णायक हो सकती है।

विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

पंचायत समिति मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे बैठक के साथ निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी पंचायत समिति में एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपप्रधान पदों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।


यह भी पढ़ें- राजस्थान: पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 419 में से 255 समितियों में बनाए प्रधान; भाजपा 105 पर सिमटी

प्रधान चुनाव के बाद अब स्थानीय समीकरणों की बारी

प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने 419 में से 255 पंचायत समितियों में जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 105 सीटें मिली थीं। आरएलपी ने 24, निर्दलीयों ने 19 और बीएपी ने 14 पंचायत समितियों में प्रधान बनवाए। अब उपप्रधान चुनाव में इन दलों की ताकत और स्थानीय समीकरणों की भी परीक्षा होगी।

उपप्रधान का चुनाव केवल दूसरे पद पर जीत हासिल करने तक सीमित नहीं है। पंचायत समिति के कामकाज में प्रधान के साथ उपप्रधान की भूमिका भी अहम रहती है। ऐसे में आज होने वाले चुनाव में राजनीतिक दलों की रणनीति, सदस्यों की एकजुटता और स्थानीय स्तर पर बने गठबंधन का असर साफ दिखाई देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed