{"_id":"06bd4036393f5facc345f971bb325ae2","slug":"jaipur-congress-waiting-for-third-list-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर को कांग्रेस की तीसरी सूची का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर को कांग्रेस की तीसरी सूची का इंतजार
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 07 Nov 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से जारी होने वाली तीसरी सूची का जयपुर को सबसे अधिक इंतजार है।
विज्ञापन
जयपुर की आधा दर्जन से अधिक सीटों पर कांग्रेस को उम्मीदवार घोषित करने हैं। जिनमें कुछ बड़े नेताओं के नाम चल रहे हैं।
इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची में 63 और दूसरी सूची में 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी, अब बची 95 सीटों पर उम्मीदवारों और जनता को टिकट जारी होने का इंतजार है।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सूची तैयार है, जिसकी घोषणा कभी भी हो सकती है। कांग्रेस को जयपुर की सिविल लाइंस, आदर्श नगर, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, सांगानेर, किशनपोल, आमेर सहित कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इन सीटों पर प्रत्याशी तय हो चुके हैं, लेकिन अफवाहों के चलते प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से प्रदर्शन व टिकट की मांग अभी जारी है।
विज्ञापन
इन सीटों पर जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम कागजी के अलावा माहिर आजाद, गंगासहाय शर्मा या पूर्व विधायक सहदेव शर्मा के पुत्र प्रशांत शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत, संजय बाफना गोपाल कटारिया, राजेश चौधरी, हर सहाय यादव जैसे नेताओं के नाम चर्चा में है।
इधर, भाजपा ने पहली सूची में ही 176 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, जिसमें जयपुर की सभी सीटें शामिल हैं। लेकिन भाजपा में भी दावेदार दूसरी सूची के इंतजार में हैं। जिसमें शेष रहे 24 नामों की घोषणा होगी। माना जा रहा है कि भाजपा 10 नवंबर तक घोषणा कर सकती है।