फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Car driver dies in accident due to heart attack in Hanumangarh

Hanumangarh: कार चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से हादसा, खड़ी बस से टकराई बेकाबू कार, चालक की मौत

Fri, 01 Mar 2024 03:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Mar 2024 03:57 PM IST
सार

हनुमानगढ़ में दिल का दौरा पड़ने से बेकाबू कार खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Car driver dies in accident due to heart attack in Hanumangarh
हादसे में कार चालक की मौत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हनुमानगढ़ जंक्शन में संगरिया रोड स्थित कन्या स्कूल के नजदीक गुरुवार को एक कार बेकाबू होकर आगे खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई। जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार रात को हादसे के संबंध में जंक्शन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार तोलाराम पुत्र बंसतलाल नायक निवासी वार्ड 6, गांव मक्कासर ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका भाई बिशनलाल (52) गुरुवार शाम करीब पांच बजे कार में सवार होकर जंक्शन के शहीद भगतसिंह चौक से चूना फाटक की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन


राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के पास अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उसके भाई बिशनलाल का कार पर नियंत्रण नहीं रहा। कार बेकाबू होकर सड़क पर खड़ी बस से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रकरण की जांच एएसआई शिवनारायण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed