{"_id":"5c6087d9bdec220a742db02e","slug":"gurjar-reservation-movement-notice-of-state-government-to-kirori-singh-bainsla","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर आरक्षण आंदोलन: संघर्ष समिति के संयोजक बैंसला को राज्य सरकार का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर आरक्षण आंदोलन: संघर्ष समिति के संयोजक बैंसला को राज्य सरकार का नोटिस
Mon, 11 Feb 2019 01:51 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kirori Singh Bainsla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की मांग को लेकर सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई वाया कोटा के बीच पटरी पर बैठने और धौलपुर हिंसा के बाद गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को राज्य सरकार ने अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा है। नोटिस को हिंडौन सिटी में वर्धमान नगर कॉलोनी स्थित बैंसला के घर के बाहर चस्पा किया गया है। उधर, बैंसला के नेतृत्व में शुक्रवार से पटरी पर बैठे गुर्जर समाज के कारण अब तक ढाई सौ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इनमें ढाई दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
पुलिस का आरोप, चौकी में आग लगाने की कोशिश
झड़प के बाद धौलपुर पुलिस ने आरोप लगाया है कि गुर्जर समाज के प्रदर्शनकारियों ने चौकी में आग लगाने का प्रयास किया था। इसे लेकर अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा मलारना में रेलवे ट्रैक जाम करने, धौलपुर में हिंसा करने एवं विभिन्न स्थानों पर हाईवे जाम करने को लेकर पुलिस ने गुर्जर समाज के लोगों पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारियों की घेराबंदी
इधर, सवाईमाधोपुर के मलारना में रेलवे ट्रैक पर गुर्जर समाज द्वारा प्रदर्शन करने के चलते वहां पुलिस जाब्ता बढ़ा दिया गया है। मलारना स्टेशन के बाहर एसटीएफ की कंपनी, आरपीएफ व एसडीआरएफ के जवान, वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर जाब्ते को धरना स्थल से 2 किलोमीटर दूर रखा गया है।
विज्ञापन