फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang War in Dausa video Viral attack on historysheeter

Video Viral: राजस्थान में फिर गैंगवार, दौसा में बीच सड़क पर भिड़े हिस्ट्रीशीटर, भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरा

Sat, 24 Dec 2022 02:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 24 Dec 2022 02:41 PM IST
सार

दौसा में दो गैंग का आपस में भिड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सीएम गहलोत के राज्य में राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

विज्ञापन
Gang War in Dausa video Viral attack on historysheeter
दौसा में गैंगवार - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के दौसा में गैंगवार का मामला सामने आया है। मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में लंगड़ा बालाजी के पास दो अपराधी गिरोहों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस गैंगवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इनमें एक गैंग हिस्ट्रीशीटर बदमाश निरंजन मीणा का है। निरंजन गुरुवार को अपनी जीप में सवार होकर कहीं जा रहा था, इसी दौरान करीब 8-10 वहां आ गए और उसे घेर लिया। बदमाशों ने पहले निरंजन मीणा की जीप को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी। फिर उन्होंने निरंजन की गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें निरंजन मीणा घायल हो गया। हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा ने स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने सरकार को घेरा

जोधपुर के बाद अब दौसा में हुए गैंगवार को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसका एक और सबूत सामने आया है। दौसा में, दिनदहाड़े खुलेआम गैंगवार चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले हमने राजस्थान के मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में ऐसा ही गैंगवार का वीडियो देखा था।' उन्होंने कहा कि राजस्थान देश भर में महिला अत्याचारों में राजस्थान नंबर 1 राज्य बन गया है। राजस्थान में गहलोत सरकार केवल ‘अपराधियों, ‘बलात्कारी’ और दंगई’ (गुंडागर्दी) को प्राथमिकता देती है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed