फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Falaudi: Constable Sunil's funeral held with state honors news in hindi

Falaudi: राजकीय सम्मान के साथ सिपाही सुनील का अंतिम संस्कार, बजरी माफियाओं ने डंपर से कुचलकर की थी हत्या

Wed, 28 May 2025 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फलौदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फलौदी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 May 2025 08:03 PM IST
सार

Rajadthan: जोधपुर पुलिस लाइन में सुनील बिश्नोई को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जोधपुर रेंज के आईजी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके पश्चात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लोहावट स्थित जंभेश्वर नगर ले जाया गया।
 

विज्ञापन
Falaudi: Constable Sunil's funeral held with state honors news in hindi
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कांस्टेबल सुनील बिश्नोई ने मंगलवार रात अंतिम सांस ली। वह अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान डंपर से कुचले जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

घटना तीन दिन पहले जोधपुर शहर के समीप गुड़ा बिश्नोइयां गांव की सीमा में हुई थी। पुलिस की टीम ने जब अवैध बजरी से भरे एक डंपर को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने भागने की कोशिश में डंपर की लिफ्ट उठाकर बजरी गिरानी शुरू कर दी और कच्चे रास्ते की ओर बढ़ गया।

विज्ञापन


इसी दौरान कांस्टेबल सुनील बिश्नोई ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन डंपर चालक ने उन्हें बेरहमी से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बिश्नोई को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जोधपुर पुलिस लाइन में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जोधपुर रेंज के आईजी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके पश्चात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लोहावट स्थित जंभेश्वर नगर ले जाया गया।



पढ़ें: लातेहार में माओवादी ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद, सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी    

गांव में विधायक पब्बाराम बिश्नोई, पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई, पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल सहित हजारों ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पुलिस टुकड़ी ने मातमी धुन बजाते हुए हवाई फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed