फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Huge quantity of explosives and weapons recovered from Maoist hideout in Latehar

Jharkhand: लातेहार में माओवादी ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद, सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी

Wed, 28 May 2025 07:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 May 2025 07:52 PM IST
सार

Jharkhand: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जानकारी दी कि यह बरामदगी सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हुई। जंगल में छिपाकर रखे गए आठ आईईडी बरामद किए गए, जिनका वजन आधा-आधा किलो था। इन सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम ने निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
Jharkhand: Huge quantity of explosives and weapons recovered from Maoist hideout in Latehar
सांकेतिक - फोटो : AI Meta

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दो दिन पहले माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद बुधवार को पुलिस ने जिले के एक जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई नेतारहाट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टूटा पानी जंगल में आदे गांव के पास की गई।

विज्ञापन

जंगल में तलाशी के दौरान मिली बरामदगी

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जानकारी दी कि यह बरामदगी सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हुई। जंगल में छिपाकर रखे गए आठ आईईडी बरामद किए गए, जिनका वजन आधा-आधा किलो था। इन सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम ने निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन

इसके अलावा सुरक्षाबलों को एक 7.62 बोर की एसएलआर राइफल, 9 एमएम बोर की एक कार्बाइन, 150 जिंदा कारतूस, 5.56 एमएम बोर की 40 गोलियां और 9 एमएम बोर की कई गोलियां भी मौके से मिली हैं। पुलिस का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल माओवादी गतिविधियों में किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को हुई थी मुठभेड़, मारा गया था इनामी नक्सली

इससे पहले रविवार की रात सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह मुठभेड़ मौहदान्द थाना क्षेत्र के दौना जंगल में हुई थी। मुठभेड़ के दौरान मनीष यादव नामक एक कुख्यात माओवादी ढेर हो गया था। उस पर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।


पढ़ें:  झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले

इसी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने कुंदन खेरवार उर्फ सुधीर सिंह नाम के एक और वरिष्ठ माओवादी नेता को गिरफ्तार किया था, जिस पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रही है कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जिले में नक्सलियों के संभावित ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि उनके नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके।

लातेहार जिला झारखंड के उन संवेदनशील इलाकों में शामिल है, जहां माओवादी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के चलते इन इलाकों में माओवादियों की गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लग चुका है, और पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले समय में इन पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed