{"_id":"58de4cd44f1c1b7b7563e23e","slug":"except-the-first-and-second-husband-and-illegal-connection-with-third-cause-of-murder-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो पति छोड़ तीसरे के साथ Live in में रहना यूं पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पति छोड़ तीसरे के साथ Live in में रहना यूं पड़ा भारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Accused arrest
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के फुलेरा में एक महिला को अपने पहले व दूसरे पति को छोड़कर किसी तीसरे व्यक्ति के साथ लिवइन में रहना भारी पड़ गया। पत्नी के चाल-चलने से गुस्साए पहले पति ने अपने भाई व बेटे के साथ मिलकर महिला पर सरियों से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर डाली। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए, जिन्हें फुलेरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को धर लिया।
एसपी जयपुर ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय गिरफ्तार आरोपी लालाराम नायक, 19 वर्षीय उसका बेटा लेखराज और लालाराम का भाई जगदीश है। ये तीनों मुहाना में रामपुरा रोड पर श्री जी नगर में रहते है। जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों ने गत 26 मार्च की रात को पहले शराब पी। इसके बाद मुहाना में कार से फुलेरा की एईएन कॉलोनी में रेलवे आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने एक कमरे में सो रहे मोनू और राजकुमार हरिजन पर सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनके चीखने चिल्लाने की आवाज आने पर कॉलोनीवासी जाग गए। लोग घरों से निकलकर बाहर आए, तो तीनों आरोपी वहां से कार में भाग निकले।
पड़ोस के लोगों ने मोनू देवी व राजकुमार को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया। अगले दिन 27 मार्च को हमले में घायल मोनू ने दम तोड़ दिया। तब पुलिस ने 28 मार्च को हत्या का मुकदमा दर्ज कर 29 को शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव मोनू के परिजनों को सौंपा।

मोनू ने पहले के बाद दूसरे पति व बच्चों को भी छोड़ा
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सांभरलेक उपाधीक्षक हीरालाल सैनी व फुलेरा थानाप्रभारी ताराचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पड़ताल शुरू की। तब मोबाइल कॉल डिटेल और लोगों से हुई पूछताछ में लालाराम का नाम सामने आया। वह पहले भी फुलेरा पहुंचकर मोनू से मारपीट कर चुका था। इस पर पुलिस ने लालाराम, उसके बेटे लेखराज और भाई जगदीश को कल देर रात धरदबोचा। पूछताछ में उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया। तब शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक हत्या की शिकार मोनू देवी आरोपी लालाराम की पहली पत्नी थी। करीब 20 साल पहले उनकी शादी हुई। उनके तीन बच्चे हुए। लेकिन इसी दौरान मोनू देवी ने लालाराम को छोड़ दिया और जोधपुर निवासी राधेश्याम के साथ रहने लगी। उससे भी दो बच्चे पैदा हुए।
इसके बाद मोनू दूसरे पति व बच्चों को छोड़कर चली गई और पिछले कुछ अरसे से फुलेरा में राजकुमार हरिजन के साथ कथित पत्नी के जैसे रहने लगी। लेकिन इससे आरोपी लालाराम गहरा नाराज था। वह पहले भी मोनू को धमकियां दे चुका था। उससे मारपीट कर चुका था।
फिर 26 मार्च को उसने शराब पीते वक्त बेटे व भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और मोनू तथा राजकुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।