फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a person found near Water Works intersection in Dholpur

Dholpur: वाटर वर्क्स चौराहे के पास मिला व्यक्ति का शव, सुसाइड या हत्या पुलिस कर रही जांच, मृतक आगरा का निवासी

Sat, 20 May 2023 11:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 May 2023 11:41 AM IST
सार

थाना इलाके के वाटर वर्क्स चौराहे के पास लावारिस अवस्था में एक शव मिला। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया गया।

विज्ञापन
Dead body of a person found near Water Works intersection in Dholpur
जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया शव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके के वाटर वर्क्स चौराहे के पास शनिवार सुबह 50 साल के अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। तो घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया शनिवार सुबह थाना इलाके के वाटर वर्क्स चौराहे के पास लावारिस अवस्था में एक शव मिला। स्थानीय लोगों द्वारा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। शव की शिनाख्त 50 वर्षीय ओमबीर पुत्र गोधन सिंह निवासी खानपुर थाना खेरागढ़ जिला आगरा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया विगत 3 महीने से अधेड़ धौलपुर में ही रहकर जीवन यापन कर रहा था। अधेड़ के परिवार में माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। उन्होंने बताया सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यह व्यक्ति शराब का भी सेवन करता था। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया है। परिजनों के जिला अस्पताल पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड, एक्सीडेंट या मर्डर जांच के बाद होगा खुलासा
सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद ने बताया संदिग्ध अवस्था में 50 साल के अधेड़ ओमवीर की लाश मिली है।  घटना के हर पहलू पर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। घटना से संबंधित मौके पर साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। उन्होंने बताया अधेड़ ने आत्महत्या की है या अन्य अनहोनी का मामला है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed