{"_id":"5e0ae4548ebc3e87f34d865b","slug":"citizenship-amendment-act-kota-eight-people-had-come-from-pakistan-get-indian-citizenship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पाकिस्तान से आए आठ शरणार्थियों को दी गई भारत की नागरिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पाकिस्तान से आए आठ शरणार्थियों को दी गई भारत की नागरिकता
Tue, 31 Dec 2019 11:39 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी गई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटा में पाकिस्तान से आए आठ लोगों को नए साल से पहले ही उन्हें इसका तोहफा मिल गया। इन सभी पाकिस्तानी शरणार्थियों को सोमवार को आधिकारिक रूप से भारत की नागरिकता प्रदान की गई।
विज्ञापन
Om Prakash Kasera, Kota District Collector: Eight people had come from Pakistan, and have been living here since 2000. The Home Department of the state govt has issued orders to provide citizenship to them. (30.12) #Rajasthan pic.twitter.com/tg9T3EtsxR
— ANI (@ANI) December 31, 2019विज्ञापन
जिला कलेक्टर ओमप्रकाश कसेरा ने इन पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाण पत्र दिया जो लगभग दो दशकों से कोटा में रह रहे हैं। ये सभी लोग सिंधी समुदाय के है और 90 के दशक में भारत आए थे। हालाँकि, ये लोग कोटा में बसने से पहले घुमंतू की तरह जीवनयापन कर रहे थे।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन ने आठ लोगों के लिए नागरिकता का आवेदन भेजा था। गृह मंत्रालय ने उनके आवेदन को मंजूरी दे दी और प्रमाण पत्र भेज दिया है, जिसे हमने उन लोगों को सौंप दिया है।
जिन आठ लोगों को भारत की नागरिकता दी गई है, उन लोगों के नाम गुरुदासमल, विद्या कुमारी, आइलमल, सुशीला बाई, रुकमणी, नरेश कुमार, सेवक और कौशल्या बाई है। नागरिकता मिलने के बाद इन लोगों ने कहा कि वे इतने खुश है कि वह इसे बयां नहीं कर सकते हैं। वहीं, इतने ही लोगों की नागरिकता के लिए दिया गया आवेदन गृह मंत्रालय के पास लंबित है और आईबी की जांच के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।