{"_id":"68f70b7961dd36129b013f5d","slug":"barmer-news-city-glows-with-lights-celebrates-diwali-with-traditional-fervor-devotees-perform-lakshmi-puja-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: रोशनी में नहाई थार नगरी, पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ मनाई दीपावली, विधिवत लक्ष्मी पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: रोशनी में नहाई थार नगरी, पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ मनाई दीपावली, विधिवत लक्ष्मी पूजन किया
Tue, 21 Oct 2025 09:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:56 AM IST
सार
पूरे शहर में उत्साह और पारंपरिक भव्यता के साथ दीपावली पर्व मनाया गया। शहर की गलियां झालरों से जगमगाईं, मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई और घर-घर में लक्ष्मी पूजन के साथ खुशियों की रौनक बिखरी।
विज्ञापन
रोशनी में नहाया बाड़मेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे देश की तरह थार नगरी बाड़मेर में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। शहर झिलमिलाती रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों और सजावट से निखर उठा। प्रमुख बाजारों और चौराहों को दीपों और स्वागत द्वारों से सजाया गया, जबकि लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में विधिवत लक्ष्मी पूजन किया।
विज्ञापन
सोमवार को रोशनी का पर्व दीपावली बाड़मेर में उल्लासपूर्वक मनाया गया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की, पटाखे जलाए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Fire Accidents: रात भर दौड़ती रही दमकलें, जयपुर-कोटा सहित प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा घटनाएं
विज्ञापन
त्योहार के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस और प्रशासन ने शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी। देर रात तक गली-मोहल्लों में पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने आतिशबाजी का भरपूर आनंद लिया।
लोगों ने पहले से ही बाजार से बड़ी मात्रा में पटाखे खरीदकर तैयारी की थी। कई व्यापारियों और परिवारों ने सोमवार रात और मंगलवार दिन में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। गुरु पंडित ओमप्रकाश जोशी के अनुसार मंगलवार को दिन में भी लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है, इसलिए कई स्थानों पर आज भी दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है।