Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Grandson fulfills his grandfather 14-year-old wish by bringing his bride home in a helicopter

राजस्थान: दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पोते ने की पूरी, 100 किमी का सफर तय कर हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन

Mon, 23 Nov 2026 08:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Nov 2026 08:38 AM IST
सार

बाड़मेर के लंगेरा गांव में एक परिवार ने 14 साल पुरानी इच्छा पूरी करते हुए दुल्हन सुमित्रा कंवर को हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचाया। दादा की ख्वाहिश पूरी होने पर नवदंपति का गांव में भव्य स्वागत किया गया।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Grandson fulfills his grandfather 14-year-old wish by bringing his bride home in a helicopter
दुल्हन के लिए हेलीकॉप्टर बना सरप्राइज गिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले के लंगेरा गांव में पोते ने अपने दादा की 14 साल पुरानी ख्वाहिश पूरी करते हुए अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ससुराल लाया। जेठंतरी निवासी शंभूसिंह की पुत्री सुमित्रा कंवर का विवाह लंगेरा निवासी रूघसिंह राजपुरोहित के पुत्र जसवंत सिंह के साथ तय हुआ था। जसवंत सिंह बरात लेकर जेठंतरी पहुंचे थे। इसके बाद, रविवार शाम ,दूल्हा-दुल्हन जेठंतरी हॉल्ट से हेलीकॉप्टर में सवार होकर लंगेरा पहुंचे। जेठंतरी से लंगेरा तक करीब 100 किलोमीटर का सफर दोनों ने आसमान के रास्ते तय किया। गांव में हेलीकॉप्टर उतरते ही बैंड-बाजे, नाच-गाने और पारंपरिक रस्मों के साथ नवदंपति का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


14 साल पुराना सपना साकार
दूल्हे की दादी दरिया कंवर ने बताया कि उनके दिवंगत पति सवाई सिंह राजगुरु की इच्छा थी कि उनके पोते की बहू हेलीकॉप्टर से ससुराल आए। उनके निधन को 14 साल बीत चुके हैं और परिवार ने अब उनकी इस ख्वाहिश को पूरा किया है। दूल्हे की मां हर कंवर ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं परंतु बेटी नहीं है। इसलिए उन्होंने बहू सुमित्रा को बेटी की तरह रखने और विशेष स्नेह देने का संकल्प लिया है। ससुराल पक्ष ने बहू के आगमन को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की, जिसकी जानकारी सुमित्रा को पहले से नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


दुल्हन के लिए सरप्राइज गिफ्ट
आसमान के रास्ते ससुराल पहुंचने पर सुमित्रा ने बेहद खुशी जाहिर की। उनके लिए यह हेलीकॉप्टर यात्रा सरप्राइज गिफ्ट साबित हुई। लंगेरा में हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बच्चों और मेहमानों को सुरक्षित दूरी पर रखने के उद्देश्य से हेलीकॉप्टर के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी। हेलीकॉप्टर के पहुंचते ही गांव में स्वागत के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा गांव इस पल का साक्षी बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा और परिवार की पृष्ठभूमि
दूल्हा जसवंत सिंह वर्तमान में एलएलबी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। उनके पिता रूघसिंह बाड़मेर न्यायालय में वकील होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी का व्यवसाय भी करते दूसरी ओर, दुल्हन सुमित्रा कंवर ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और वे आगे एलएलबी करना चाहती हैं। सुमित्रा के पिता शंभूसिंह किसान हैं तथा उनके दो भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed