Rajasthan Fire Accidents: रात भर दौड़ती रही दमकलें, जयपुर-कोटा सहित प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा घटनाएं
दीवाली की रात जयपुर, कोटा व जोधपुर में दो दर्जन से अधिक आगजनी की घटनाएं हुईं। झोटवाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगी। दमकल विभाग की तत्परता से सभी जगहों पर आग पर काबू पाया गया, कोई जनहानि नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली की रात जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। आतिशबाज़ी के बीच जयपुर में कम से कम दो दर्जन से अधिक स्थानों पर आगजनी की सूचना मिली। जयपुर शहर के झोटवाड़ा इलाके में पटाखों की एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जोधपुर में भदवासिया फ्रूट मंडी परिसर में देर रात पटाखों की वजह से आग लग गई। इसी तरह कोटा में भी आधा दर्जन जगहों पर आग लगने की सूचना मिली। हालांकि आगजनी की इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कराेड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। जयपुर के वैशाली नगर, गांधी पथ, कांवटिया सर्किल, बगरू रोड, प्रतापनगर, जयसिंहपुरा खोर, त्रिवेणी नगर, विद्याधर नगर, कालवाड़, मोरिंजा टावर और वीकेआई जैसे इलाकों से भी आग लगने की खबरें सामने आईं। अग्निशमन विभाग के सीएफओ गौतम लाल के नेतृत्व में दमकलकर्मी पूरी रात अलर्ट पर रहे। फायर ऑफिसर व असिस्टेंट ऑफिसर लगातार गश्त करते रहे। समय पर पहुंचकर दमकल टीमों ने सभी जगहों पर आग पर नियंत्रण पाया।
कोटा में भी आधा दर्जन से अधिक आग की घटनाएं हुईं। दादाबाड़ी, कुन्हाड़ी, तलवंडी, छावनी और बालाजी नगर में आग की सूचना पर दमकलें पहुंचीं और स्थिति को संभाला गया। दीवाली के इस पर्व पर भले ही आगजनी की घटनाएं बढ़ीं, लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी से सभी घटनाओं पर नियंत्रण पा लिया गया और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।