फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   BalotraNews: Cloth worth lakhs reduced to ashes in fire at Manmeet Cotton Mill

राजस्थान: बालोतरा में कपड़ा मिल में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख; जानें कैसे भड़की आग

Wed, 16 Sep 2026 09:09 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 09:09 PM IST
सार

बालोतरा के तृतीय चरण स्थित मनमित कॉटन मिल्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कपड़ा और अन्य सामग्री जलने से करीब 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ। सीईटीपी दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

विज्ञापन
BalotraNews: Cloth worth lakhs reduced to ashes in fire at Manmeet Cotton Mill
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोतरा के तृतीय चरण स्थित कपड़ा उद्योग क्षेत्र में मनमित कॉटन मिल्स में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। कुछ ही देर में आग ने मिल परिसर में रखे कपड़े को चपेट में ले लिया और लपटें तेजी से फैलने लगीं।

विज्ञापन

मिल में आग तेजी से फैलने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों और आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीईटीपी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन

कपड़ा ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। दमकल टीम की तत्परता से आग को मिल के अन्य हिस्सों और आसपास की औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोक लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  कुर्सी किसकी; मेयर-सभापति के नामांकन में BJP-कांग्रेस के बीच कहां निर्दलीयों ने बदला गणित?


लाखों रुपये का माल जला
आग से मिल में रखा कपड़ा और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र हुन्डिया के अनुसार हादसे में करीब 18 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित सामग्री का आकलन किए जाने के बाद नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण और कुल नुकसान की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
आग की सूचना मिलने के बाद बालोतरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मिल परिसर का निरीक्षण किया और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। आग लगने की परिस्थितियों और नुकसान से संबंधित पहलुओं की भी जानकारी ली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण और नुकसान से जुड़े अन्य तथ्य जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed