{"_id":"61e026c3d11f7ea5fa41f6f3268d0ed4","slug":"babulal-nagar-tried-to-give-bribe-to-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता को मंत्री ने की 9 करोड़ की पेशकश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता को मंत्री ने की 9 करोड़ की पेशकश!
अमर उजाला
Updated Mon, 30 Sep 2013 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर दुष्कर्म मामले में बयान बदलने के लिए पीड़िता को नौ करोड़ रपए देने की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने इस संबंध में एक सीडी जारी करने के बाद एक न्यूज चैनल को बताया कि ये घटना उसका बयान होने के एक दिन पहले की है जिसमें श्याम लाल नाम का एक व्यक्ति ने उसके घर आकर यह पेशकश की।
पीड़िता के मुताबिक श्याम लाल ने कहा कि मामले की जांच बदल कर टीम को मैनेज कर लिया जाएगा। इसके लिए उसे दो करोड़ और सात करोड़ कुल मिलकार नौ करोड़ रपए दे दिए जाएंगे। पीड़िता ने बताया कि उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि श्याम लाल ने कहा कि अगर पैसे नहीं लेते हो तो फिर अगला कदम उठाया जाएगा। इस पर पीड़िता ने पूछा कि क्या करना हैं तब श्याम लाल ने बताया कि इस बारे में वकील से पूछा जाएगा कि कैसे एवं क्या करना हैं। पीड़िता ने श्याम लाल को उसके घर भेजने के पीछे बाबूलालनागर के भाई हजारी लाल नागर तथा पार्षद सी एम शर्मा का हाथ बताया।
विज्ञापन
मंत्री ने बदल दिया पूरा सिस्टम
पीड़िता ने नागर के कल कराई गई मेडिकल जांच पर भी सवाल खडा करते हुए उनका दोबारा मेडिकल कराने की मांग की है। पीडिता ने आरोप लगाया कि नागर ने पूरा सिस्टम ही बदल दिया और उन्होंने गैर कानूनी तरीके से अपना मेडिकल कराया हैं जिसे फिर से कराया जाना चाहिए।
उधर नागर ने फिर इस मामले में अपने को बेकसूर बताते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ पूरा षडयंत्र हैं और वह किसी श्याम लाल को नहीं जानते। इसी तरह श्याम लाल ने नागर ने कभी कोई बात होने से इनकार करते हुए बताया कि वह पीडिता के घर उसके करीब तीन लाख रुपए लेने गया था।