फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   UP police car hit three people in Alwar two died in accident

Rajasthan: चाय पी रहे तीन लोगों को यूपी पुलिस की कार ने कुचला, दो की मौत, आरोप-शराब के नशे में थे जवान

Sat, 24 Dec 2022 02:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 24 Dec 2022 02:01 PM IST
सार

मृतकों के परिजनों ने बताया कि कार में उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा और कांस्टेबल सवार थे। वे लोग शराब के नशे में थे। हालांकि, पुलिस ने इस जानकारी से इनकार किया है। 

विज्ञापन
UP police car hit three people in Alwar two died in accident
मृतक जावेद - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर में एक कार ने शुक्रवार की शाम तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल जिंदगी मौत से जंग लड़ रहा है। मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला अलवर के राजगढ़ के बांदीकुई रोड का है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोग चाय पीने के लिए दुकान पर रुके, तभी पीछे एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है। कार में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा और कांस्टेबल सवार थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन


राजगढ़ थाना प्रभारी राजेश वर्मा के अनुसार शुक्रवार की शाम बाइक पर बर्तन बेचने वाले तीन लोग चाय पी रहे थे। तभी कार ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के शामली निवासी 23 वर्षीय फिरोज खान की मौत हो गई। कलीम की हालत गंभीर होने कारण उसे जयपुर रेफर किया गया है। शनिवार को पोर्स्टमार्टम कराकर मृतकों का शव परिजनों को सौपा जाएगा। मृतक फिरोज खान अविवाहित था। जबकि जावेद के दो बच्चे हैं। कलीम के भी दो बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों का आरोप है कि कार में सवार दरोगा और कांस्टेबल शराब के नशे में थे। हालांकि, पुलिस ने इस तरह की जानकारी से इनकार किया है। आरोपियों को भी चोट आई है। उनके मेडिकल के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्होंने शराब पी थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed