{"_id":"6097fe588ebc3e7c19188291","slug":"tragic-accident-in-alwar-four-children-playing-in-a-parked-truck-suddenly-die-in-a-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में खेल रहे थे चार बच्चे, अचानक लगी आग में झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में दर्दनाक हादसा : खड़े ट्रक में खेल रहे थे चार बच्चे, अचानक लगी आग में झुलसकर मौत
Sun, 09 May 2021 08:53 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, अलवर।
पीटीआई, अलवर।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 09 May 2021 08:53 PM IST
सार
तीन बच्चों की मौत शनिवार रात उपचार के दौरान हो गई थी, जबकि एक ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक खड़े ट्रक में आग लगने से उसमें खेल रहे चार बच्चों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने रविवार को बताया कि चौमा गांव में एक खड़े ट्रक के भीतर चार बच्चे खेल रहे थे। ट्रक में संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें चारों बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। तीन बच्चों की मौत शनिवार रात उपचार के दौरान हो गई थी, जबकि एक ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान अमान (8), शाहरुख (8), अज्जी (5), फैजान (6) के रूप में की गई है। परिजनों के आग्रह पर चारों के शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन