फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   The transaction dispute in Kerwa village took a violent turn

Alwar: लेनदेन को लेकर तगड़ा बवाल, फायरिंग में चार लोग गंभीर घायल, मेडिकल दुकान में भी तोड़फोड़; फैली दहशत

Wed, 16 Apr 2025 02:05 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 02:05 PM IST
सार

Alwar: आरोप है कि बदमाशों में से एक युवक ने किसी से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें वह लौटा नहीं रहा था। जब लेनदेन की बात पर सवाल उठाया गया तो बदमाश करीब 20 हथियारबंद साथियों के साथ मौके पर आ धमके।

विज्ञापन
The transaction dispute in Kerwa village took a violent turn
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के केरवा गांव स्थित चौधरी चरण सिंह चौराहे पर सोमवार को लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान मेडिकल स्टोर पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक अपनी क्रेटा कार से गुजर रहा था। बदमाशों ने उसकी कार पर भी हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फायरिंग और तोड़फोड़ से दहशत का माहौल फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश मेडिकल स्टोर में घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। दुकान के शीशे तोड़े, पत्थरबाजी की और देसी कट्टों से फायरिंग कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी दुकान में लगे CCTV कैमरों की हार्डडिस्क भी उठा ले गए।
विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को समझाइश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: किशनगढ़ पुलिस ने कार्रवाई कर 54.490 किलो डोडा पोस्त चूरा किया जब्त, तस्कर को किया गिरफ्तार    


ग्रामीणों के मुताबिक, पूरा मामला आपसी लेनदेन का है। आरोप है कि बदमाशों में से एक युवक ने किसी से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें वह लौटा नहीं रहा था। जब लेनदेन की बात पर सवाल उठाया गया तो बदमाश करीब 20 हथियारबंद साथियों के साथ मौके पर आ धमके। उनके पास देसी कट्टे, डंडे और हतौड़े थे। उन्होंने मेडिकल स्टोर में हमला कर दिया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों में अधिकांश युवक मीणा समुदाय से हैं, जो आए दिन इलाके में गुंडागर्दी करते हैं और शाम होते ही शराब के नशे में धुत रहते हैं। घटना के बाद गांव में रोष और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed