{"_id":"6aa29b7d8fab355b970f1a14","slug":"malakhera-alwar-jewellery-shop-theft-two-women-stole-10-gold-mangalsutra-six-lakh-cctv-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर: मालाखेड़ा में ज्वेलर्स की दुकान से करीब छह लाख के 10 मंगलसूत्र चोरी, ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर: मालाखेड़ा में ज्वेलर्स की दुकान से करीब छह लाख के 10 मंगलसूत्र चोरी, ग्राहक बनकर आई दो महिलाएं
Thu, 10 Sep 2026 05:29 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:29 PM IST
सार
अलवर के मालाखेड़ा में ग्राहक बनकर आईं दो महिलाएं श्री बालाजी ज्वेलर्स से करीब 6 लाख रुपये कीमत के 10 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गईं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान और तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
छह लाख के मंगलसूत्र लेकर महिलाएं फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले के मालाखेड़ा कस्बे के मीणा मार्केट स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स की दुकान पर दोपहर करीब 2 बजे चोरी की घटना सामने आई। ग्राहक बनकर पहुंची दो अज्ञात महिलाएं दुकान से करीब 6 लाख रुपये कीमत के 10 मंगलसूत्र लेकर फरार हो गईं। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गहने देखने के बहाने दुकानदार को उलझाए रखा
दुकान संचालक के अनुसार, दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचीं और सोने के गहने देखने लगीं। इस दौरान दोनों महिलाओं ने काफी देर तक अलग-अलग गहने दिखाने के लिए कहा। इसी बीच मौका पाकर उन्होंने डिब्बे में रखे मंगलसूत्र निकाल लिए। इसके बाद भी दोनों महिलाएं कुछ देर तक गहने देखने का बहाना करती रहीं, ताकि दुकानदार को उन पर किसी तरह का शक न हो।
महिलाओं के जाने के बाद खुली चोरी की बात
कुछ देर बाद दोनों महिलाएं दुकान से चली गईं। उनके जाने के बाद जब दुकान में रखे सामान की जांच की गई तो मंगलसूत्र गायब मिले। डिब्बे में मंगलसूत्र नहीं मिलने पर दुकानदार को चोरी का पता चला। जांच करने पर सामने आया कि करीब 10 मंगलसूत्र गायब हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस
चोरी की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान के साथ आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, उनके दुकान तक पहुंचने और वारदात के बाद वहां से जाने के रास्ते की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: धौलपुर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान, दोनों की मौके पर मौत
पुलिस कर रही महिलाओं की पहचान
पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है, ताकि महिलाओं के आने-जाने की दिशा और संभावित वाहन की जानकारी मिल सके। फिलहाल दोनों अज्ञात महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।