{"_id":"6808dc778ca97f2ea4027df1","slug":"alwar-dispute-over-offering-of-prasad-in-dhaulagarh-temple-police-beat-up-girdavar-others-front-of-magistrate-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: धौलागढ़ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर विवाद, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने गिरदावर समेत अन्य को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: धौलागढ़ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर विवाद, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने गिरदावर समेत अन्य को पीटा
Wed, 23 Apr 2025 05:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:56 PM IST
सार
घटना से आक्रोशित राजस्व सेवा परिषद ने मंगलवार को थाना बहतुकला थाने के एसएचओ और पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला से मिले और ज्ञापन दिया। गिरदावरों सहित अन्य ने क्रय बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
पुलिस वाहन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर जिले के कठूमर थानांतर्गत धौलागढ़ देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मियों ने मेला मजिस्ट्रेट के सामने गिरदावर और पटवारियों को जमकर पीटा। साथ ही उनको पकड़कर जबरन गाड़ी में पटक दिया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद पुलिसकर्मी माने।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित राजस्व सेवा परिषद ने मंगलवार को थाना बहतुकला थाने के एसएचओ और पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला से मिले और ज्ञापन दिया। ऐसा नहीं होने पर कल यानी 24 अप्रैल से सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी और गिरदावरों ने क्रय बहिष्कार की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूटा, जलदाय विभाग के खिलाफ जताया विरोध
विज्ञापन
वहीं, मंदिर के पुजारियों ने तहसीलदार पर अपशब्द बोलने, उन्हें मंदिर से बाहर निकलने और प्रसाद नहीं चढ़ाने देने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में परिवाद पेश किया है। जानकारी के अनुसार, धौलागढ़ में 18 से 24 अप्रैल तक धौलागढ़ देवी का मेला आयोजित किया जा रहा है। सोमवार रात को मंदिर में भीड़ ज्यादा था। इसी को लेकर मेला मजिस्ट्रेट और तहसीलदार मदन सिंह और मंदिर के पुजारियों के बीच विवाद पैदा हो गया। पुजारी नाराज होकर वहां से चले गए। उन्होंने गिरदावर और पटवारियों को प्रसाद चढ़ाने में लगा दिया। यह विवाद मंदिर में आने वाले चढ़ावे को लेकर हुआ।
यह भी पढ़ें: दुकान में रखे फ्रिज के कम्प्रेशर में हुआ ब्लास्ट, सड़क तक बिखरा सामान, अफरा-तफरी मची
दो घंटे बाद बहतुकला एसएचओ संजय शर्मा और पुलिस कर्मी वहां आए और वहां मौजूद गिरदावर सुरजीत व महेंद्र, पटवारी उत्तम, रणवीर और हीरालाल आदि की पिटाई कर घसीटते हुए ले जाकर पुलिस की गाड़ी में पटक दिया। घटना के विरोध में कठूमर तहसील कार्यालय में पटवारियों ने धरना भी दिया।