फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth Murder in Ludhiana argument bitween two friends then after one minor kill his friend with a needle

लुधियाना में दोस्त की हत्या: दो दोस्तों में हुई बहस, तैस में नाबालिग ने सुए से पीठ और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

Mon, 26 Aug 2024 06:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Aug 2024 06:05 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद तैस में नाबालिग ने सुए से दूसरे युवक की पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth Murder in Ludhiana argument bitween two friends then after one minor kill his friend with a needle
लुधियाना में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर दो दोस्तों के बीच मामूली बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद नाबालिग ने तैस में आकर अपने ही दोस्त पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संदीप के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग वहां से फरार हो गया। आरोपी ने संदीप के पीठ और पेट पर सुए से कई वार किए। खून से लथपथ संदीप को वहां देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। घटना रविवार की देर रात की है। वहीं पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को कुछ ही घंटों बाद नगर निगम जोन ए के पास स्थित मंदिर के बाहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसेसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास लोकल बस अड्डा के नजदीक मॉल के बाहर दो नौजवान पहले बातें कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। संदीप और नाबालिग के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान नाबलिग ने बर्फ तोड़ने वाला सुआ निकाला और संदीप पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। उसके पेट के साथ साथ पीठ पर भी कई वार कर उसे गंभीर रूप से गायल कर दिया और फरार हो गया। हमले में घायल संदीप वहीं गिर गया और कुछ समय बाद बेहोश हो गया। 

बेहोश होने से पहले संदीप ने लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी हिम्मत नहीं दिखाई। राहगीरों के इकट्ठा होने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल संदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि नाबालिग को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उस पर मामला दर्ज कर उसे जुवेनाइल होम भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed