फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   youth beat in minor conflict, dead

मामूली विवाद में युवक को पीटा, मौत

Sun, 23 Feb 2014 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Sun, 23 Feb 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
youth beat in minor conflict, dead
गांव मेहमोवाल में शनिवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते गांव के पांच युवकों ने गांव के  ही एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मेहटियाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार परउपकार सिंह (37) पुत्र तरसेम सिंह निवासी मेहमोवाल अपने घर से गांव में ही बनी अपनी हवेली में जा रहा था। जब वह अपने घर के पास चौराहे पर पहुंचा तो गांव के पांच युवकों ने अन्य 15 दोस्तों की मदद से उस पर हमला कर दिया। परउपकार सिंह ने शोर मचा दिया। उसका शोर सुन उसका बड़ा भाई कुलदेव सिंह और मंजीत सिंह वहां पहुंचे लेकिन तब तक सभी आरोपी भाग गए।
विज्ञापन



कुलदेव सिंह ने बताया कि वे अपने भाई को होशियारपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में लाए, जहां डाक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। कुलदेव सिंह और मंजीत सिंह ने बताया कि गांव के ढेर पर कूड़ा फेंकने को लेकर उक्त आरोपी उनसे जानबूझ कर झगड़ा करते थे लेकिन वे तो ढेर पर कूड़ा फेंकते ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा उनका गांव के एनआरआई लोगों से बढ़िया प्रेम प्यार हो गया था और एनआरआई गांव की बेहतरी के काम उन्हें साथ लेकर करना चाहते थे लेकिन आरोपी ये नहीं चाहते थे जिसको वे उनसे खार खाते थे। इसी के कारण उन्होंने उनके सबसे छोटे भाई परउपकार सिंह पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा।



कुलदेव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों परउपकार सिंह पारा, गुरविंदर सिंह पिंटू, संदीप सिंह सीपू, इंदरजीत विक्की और तरलोचन सिंह के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed