फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Young man commits suicide in Pathankot he misses his mother, wants to go to her

हाथ में मां का टैटू: मां की याद आती है, उसके पास जाना चाहता हूं... कहकर युवक ने लगा लिया फंदा, पठानकोट की घटना

Sun, 04 Aug 2024 06:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2024 06:08 PM IST
सार

पठानकोट के विश्वकर्मा नगर में एक युवक ने आत्महत्या की है। युवक की मां का देहांत हो चुका है और उसने मां की याद में फंदा लगाकर सुसाइड किया है। 

विज्ञापन
Young man commits suicide in Pathankot he misses his mother, wants to go to her
नदी में कूदकर आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मां की याद में आत्महत्या कर की है। मृतक की पहचान साहिल सरबवाल निवासी विश्वकर्मा नगर लमीनी के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह 5:30 बजे की है। घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


मृतक साहिल के भाई ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसका भाई पिता के साथ रहता था और करीब चार वर्ष पहले मां की मौत हो जाने के बाद उनकी याद में खोया रहता। इस वजह से साहिल मानसिक तौर पर भी काफी परेशान रहने लगा और उसने मां की याद में अपनी बाजू पर मां की तस्वीर वाला टैटू भी बनवा लिया। 
विज्ञापन


विदेश में रहती उनकी मौसी की लड़की से करीब 2 बजे तक बात करता रहा। साहिल उससे कहने लगा कि मां उसकी यादों में आती है और वे उसके पास जाना चाहता है। प्राइवेट अस्पताल में साहिल अकाउंटेंट का काम करता था। रविवार सुबह साहिल ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर घर में ही आत्महत्या कर ली। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नंबर 1 के एएसआई नरेश कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed