{"_id":"6af5af1fa870a704620e8175","slug":"aerial-firing-in-jalandhar-in-the-presence-of-mayor-vaneet-dheer-video-goes-viral-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मेयर की मौजूदगी में हवाई फायरिंग: पार्टी में थे वनीत धीर, पीछे खड़े युवक ने चलाईं गोलियां; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मेयर की मौजूदगी में हवाई फायरिंग: पार्टी में थे वनीत धीर, पीछे खड़े युवक ने चलाईं गोलियां; वीडियो
Thu, 12 Nov 2026 05:51 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:51 PM IST
सार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शादी-ब्याह, निजी समारोहों, रेस्टोरेंट और कैफे में हथियार लेकर जाने तथा हवाई फायरिंग करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद निजी समारोह में कथित फायरिंग का वीडियो सामने आने से पुलिस की कार्रवाई और प्रतिबंधों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी में फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर में एक निजी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में शहर के मेयर वनीत धीर पार्टी के दौरान संगीत की धुन पर डांस करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके पीछे खड़ा एक युवक कथित तौर पर हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।
समारोह में खुलेआम गोली चलने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के हथियारों संबंधी प्रतिबंधों और उनकी पालना को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह निजी पार्टी करीब तीन दिन पहले जालंधर के रेडिसन एनक्लेव में आयोजित की गई थी। वायरल वीडियो में समारोह में मौजूद लोग डीजे की धुन पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। मेयर वनीत धीर भी पार्टी में शामिल होकर डांस करते नजर आते हैं। इसी बीच उनके पीछे खड़ा एक युवक कथित तौर पर पिस्तौल से हवा में गोलियां चलाता दिखाई देता है।
गौरतलब है कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शादी-ब्याह, निजी समारोहों, रेस्टोरेंट और कैफे में हथियार लेकर जाने तथा हवाई फायरिंग करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद निजी समारोह में कथित फायरिंग का वीडियो सामने आने से पुलिस की कार्रवाई और प्रतिबंधों के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान और फायरिंग से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।