{"_id":"65f6b8e30bf248b8480ea9bd","slug":"young-man-brutally-murdered-with-sharp-weapon-in-punjab-crime-was-committed-due-to-rivalry-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तेजधार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम; चेहरे व सिर पर किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तेजधार हथियार से युवक की बेरहमी से हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम; चेहरे व सिर पर किए वार
Sun, 17 Mar 2024 03:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:03 PM IST
सार
पंजाब के गांव सीतो गुन्नो में युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार रंजिश के चलते दो दर्जन युवकों ने हमला कर दिया और हत्या होने के बाद भी चेहरे व सिर पर लगातार वार करते रहे। हत्या की वजह करीब एक साल पहले दो गुटों में हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पंजाब के अबोहर उपमंडल के गांव सीतो गुन्नो में शनिवार रात्रि करीब 11 बजे करीब दो दर्जन युवकों ने 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से तेजधार हथियार से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, युवक की मौत हो जाने के बाद भी आरोपी उसके चेहरे व सिर पर लगातार वार करते रहे। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस वारदात से पता चलता है कि आरोपियों ने युवक के गिर जाने के बाद भी चेहरे व सिर पर करीब 21-22 बार वार किया। थाना बहाव वाला पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार
गांव सुखचैन वासी मृतक युवक सुरेंद्र कुमार उर्फ जोनी पुत्र बलवंत सिंह के भाई मंगत राम ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका भाई पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। शनिवार रात्रि वह, उसका भाई सुरेंद्र व सुरेंद्र का दोस्त लवप्रीत किसी घरेलू काम से गए थे। रात्रि करीब 11 बजे जब वह वापिस लौट रहे थे तो गांव सीतों में करीब दो दर्जन युवकों ने उन्हें घेर लिया और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मंगत ने बताया कि वह भाग कर कहीं छिप गया जबकि हमलावरों ने उसके भाई सुरेंद्र व उसके दोस्त लवप्रीत पर तेजधार हथियारों से अनेक वार किए। मंगत राम ने बताया कि उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन हमलावर उसके चेहरे व सिर पर इसके बाद भी वार करते रहे। इस वारदात में सुरेंद्र के दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसे फरीदकोट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
थाना बहाव वाला पुलिस ने मंगत राम के ब्यानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है इनमें करीब दस युवकों के खिलाफ बाई नेम और अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज उनके पास पहुंच चुकी है और युवकों की पहचान करके पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या की वजह करीब एक साल पहले दो गुटों में हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।