{"_id":"60f2869ea10ce760fd6862b2","slug":"woman-waiting-for-her-son-dead-body-died-in-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: रोमानिया में हुई थी युवक की मौत, बेटे को आखिरी बार देखने की तमन्ना लिए मां ने शव पहुंचने से पहले दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: रोमानिया में हुई थी युवक की मौत, बेटे को आखिरी बार देखने की तमन्ना लिए मां ने शव पहुंचने से पहले दम तोड़ा
Sat, 17 Jul 2021 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:59 PM IST
सार
कुलदीप सिंह भाखड़ा नंगल के एजेंट के माध्यम से साढे़ तीन महीने पहले रोमानिया गया, उसके एजेंट ने 27 अप्रैल को उसके घर आकर परिजनों को बताया कि कुलदीप की तबीयत ठीक नहीं है। 30 अप्रैल को कुलदीप ने वीडियो कॉल कर घरवालों से बात की। उसी दिन शाम को एजेंट ने फोन कर घरवालों को बताया कि कुलदीप की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढाई महीने पहले रोमानिया में संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद माहिलपुर ब्लाक के गांव लंगेरी के 35 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह का शव शुक्रवार को गांव लाया गया। उससे पहले सुबह नौ बजे उसकी मां गुरदेव कौर ने भी दम तोड़ दिया। बेटे को देखने की हसरत मन ही रख वह इस दुनिया से रुखस्त हो गईं।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह का शव गांव में पहुंचते ही गांव के लोग और रिश्तेदारों ने मृतक की मां गुरदेव कौर की अर्थी सजा दी थी। दो लोगों के संस्कार करते समय लोग शोकाकुल हो गए और गांववासियों की आंखें नम हो गईं। कुलदीप का शव आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी, भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना व पूर्व विधायक दर्शन सिंह कनेडियन के बेटे सत्यप्रकाश संघा के प्रयासों से गांव लाया गया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के दौरान मृतक की पत्नी परमजीत कौर व उसके पांच वर्ष के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। मां बेटे के अंतिम संस्कार में सरपंच सुखदेव सिंह संघा, सत्यप्रकाश सिंह संघा, पूर्व विधायक लवकुमार गोल्डी, ठेकेदार कलभूषन शोरी, त्रिम्बक दत्त ऐरी प्रधान नगर परिषद गढ़शंकर, इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह संघा, परमजीत सिंह, दया सिंह मेघोवाल व भारी संख्या में गांववासी व रिश्तेदार शामिल हुए।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह आठ साल से दुबई में काम कर रहा था और पिछले वर्ष कोरोना से पहले देश लौटा था। भाखड़ा नंगल के एजेंट के माध्यम से साढे़ तीन महीने पहले रोमानिया गया, उसके एजेंट ने 27 अप्रैल को उसके घर आकर परिजनों को बताया कि कुलदीप सिंह की तबीयत ठीक नहीं है और 30 अप्रैल कुलदीप सिंह ने वीडियो कॉल कर घरवालों से बात की। उसी दिन शाम को एजेंट ने फोन कर घरवालों को बताया कि कुलदीप सिंह की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई है और उसका शव लाने के लिए उनसे इकरारनामा देने पर ही शव लाया जा सकता है।
सात मई को अपनी बात से पलटते हुए कहा कि कोरोना के कारण शव भारत नहीं लाया जा सकता। इसके बाद घरवाले गांव के सत्यप्रकाश संघा को साथ लेकर भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना व श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी से मिले और कुलदीप सिंह का शव भारत लाने के लिए गुहार लगाई थी। उनके प्रयासों के बाद यहां मृतक कुलदीप सिंह का शव गांव लाया जा रहा था तो इस दौरान उसकी मां गुरदेव कौर की मौत हो गई।