{"_id":"aa1d78e3950358ab9beccbeee7be3f06","slug":"woman-man-attack-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बनकर आया युवक, महिला को मारा चाकू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बनकर आया युवक, महिला को मारा चाकू
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Thu, 16 Jan 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुर्जा फाटक के पास रहने वाली एक महिला को घर में अकेली पाकर वीरवार सुबह एक युवक ने गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। हमलावर युवक महिला की वेशभूषा बनाकर आया था।
पड़ोसियों ने हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमला करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह मलोट के बुर्जा फाटक के पास रहने वाली महिला घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। इतने में रविदास नगर निवासी सन्नी महिलाओं के कपड़े पहनकर उसके घर आया और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।
नीलम ने शोर मचाया तो पास ही रहने वाली उसकी जेठानी सुमन और अन्य लोग घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नीलम खून से लथपथ पड़ी थी और युवक भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने युवक को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
घायल महिला सिविल अस्पताल में दाखिल है। मामले की जांच कर रहे थानेदार हरविंदर सिंह रवि ने बताया कि फिलहाल इस मामले में रपट दर्ज की गई है। महिला अभी कुछ बोलने की हालत में नहीं है। महिला के बयान लेने के बाद ही हमले का कारण मालूम होगा और पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।