फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Virtual Rally of PM Narendra Modi in Punjab Today

पंजाब: प्रधानमंत्री मोदी ने की भाजपा के वर्चुअल प्रचार की शुरुआत, कहा-नवां पंजाब बनाना हमारा लक्ष्य, जल्द पंजाब आने का किया वादा

Tue, 08 Feb 2022 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 04:04 PM IST
सार

मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब संसदीय सीटों से वर्चुअल प्रचार की शुरुआत की। नौ फरवरी को मोदी फिरोजपुर और पटियाला संसदीय सीटों की सभी विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Virtual Rally of PM Narendra Modi in Punjab Today
लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली के लिए जुटे कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के दो लोकसभा क्षेत्रों लुधियाना और श्री फतेहगढ़ साहिब में हुई वर्चुअल रैली में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियत की बात करने वालों के लिए एनडीए ने 11 संकल्प लिए हैं। जिसे चुनाव के बाद भाजपा की सरकार आने पर हर हाल में पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन


संबोधन शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे साहिबजादों को याद किया और पंजाबी में अपना भाषण शुरू किया। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख पार्टियों के बड़े नेताओं ने रैलियां शुरू कर दी हैं लेकिन नेता कोविड गाइडलाइंस को देखते हुए रैलियां कर रहे हैं। महानगर में 18 स्थानों पर एलईडी लगाई गई थी। 
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और पंजाब मामलों के प्रभारी गजेंद्र शेखावत मौजूद रहे। पीएम ने कहा कि पंजाब के लिए आज असली बदलाव का वक्त है। भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के विकास के लिए पुख्ता रोडमैप लेकर आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कांग्रेस को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में काम करती है। कुछ लोग सिख धर्म का विरोध करते हैं। कांग्रेस ने सिख कत्लेआम करवाया और भाजपा ने सजा दिलवाई। भाजपा ने करतारपुर कॉरिडोर खुलवाया है। सिख परंपरा और पंजाबियत के लिए काम करना हमारे लिए गर्व की बात है और देश को सबसे आगे रखना पंजाब की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो चुनाव हो रहे हैं वह सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब विकास के रास्ते पर चल सके, इसलिए चुनाव हो रहे हैं। 

किसानों के हितों की बात कर दिल जीतने की कोशिश
कृषि कानूनों का विरोध झेल चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली के दौरान किसानों के हितों की बात कर किसानों का दिल जीतने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए काफी काम कर रही है, ताकि किसानों की आय बढ़ सके। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 

भाजपा सरकार फर्टिलाइजर पर सब्सिडी लाई और इस बजट में रिकार्ड राशि का प्रावधान है। इस बार किसानों के खाते में एमएसपी का पैसा सीधे जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा पंजाब के विकास के लिए वह आज सभी से सहयोग मांगते हैं। आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त पंजाब का निर्माण जरूरी है, इसलिए लोग सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चुनें। 

पंजाब को अस्थिर करने वालों से सतर्क रहें। पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन रहा है। ऐसे लोगों ने पंजाब पर राज करने के लिए क्या-क्या षड्यंत्र क्या-क्या साजिशें नहीं रचीं। इन लोगों ने गुरुओं की धरती पंजाब को आतंक की आग में झोंका। हमने दुनिया भर में आस्था को बढ़ाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं।

कैप्टन और ढींढसा की पार्टी से गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने अकाली दल से समझौता तोड़कर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल संयुक्त के साथ समझौता कर चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। महानगर में 18 स्थानों पर एलईडी लगाई गई थी और भाजपा वर्करों को संबोधित किया। चुनावी बिगुल बजने के बाद पंजाब में पीएम मोदी की यह पहली रैली है।

फतेहगढ़ साहिब बनेगा टूरिज्म, मंडी गोबिंदगढ़ को बनाएंगे इंडस्ट्री हब

फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में भट्टी फार्म, बलीम पैलेस जखवाली, कैनेडियन विल्ला राजिंदरगढ़ तथा अमलोह व मंडी गोबिंदगढ़ के मेन बाजारों में मोदी को सुनने के लिए लोग जुटे। मोदी ने अपना भाषण पंजाबी में शुरू किया और लोगों को वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह बुलाई। मोदी ने कहा कि पंजाब के लिए चार संकल्प हम लेकर आए हैं जिसके अंतर्गत बार्डर एरिया के विकास के लिए डेवलपमेंट बोर्ड स्थापित करना, अगले पांच साल के ढांचा के लिए 1 लाख करोड़ लगाना, आतंकवाद पीड़ितों की सहायता के लिए आयोग का गठन करना, पंजाब के गरीबों को पक्का घर देना, केंद्र और राज्य मिलकर सीमा पार से आने वाले हथियार और नशे को रोकना और पंजाब के एनडीए ने अपने 11 संकल्प रखे हैं जो हर उस पंजाबी के लिए है जो पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं। 

हम फतेहगढ़ साहिब को विकसित करेंगे और मंडी गोबिंदगढ़ को इंडस्ट्री हब बनाएंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब के महान शहीदों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह का नाम लेकर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के त्याग और बलिदान को मान-सम्मान देने का अवसर मेरी सरकार को मिला। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और इसे आगे रखना पंजाब के बहादुर लोगों की हमेशा पहचान रही है। भाजपा और एनडीए की परंपरा रही है कि वह राष्ट्र भक्तों के साथ हमेशा खड़ी है। पंजाबियों और सिख परंपराओं के लिए काम करना मेरे लिए सेवा कार्य है, इसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed