फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Vigilance arrested insurance agent for taking bribe rs 12 000 in Abohar

Punjab: रिश्वत लेता बीमा एजेंट गिरफ्तार, किसान से ले रहा था 12 हजार रुपये, ऐसे चढ़ा विजिलेंस के हत्थे

Tue, 16 Jul 2024 09:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Jul 2024 09:10 PM IST
सार

पंजाब विजिलेंस ने मंगलवार दोपहर बाद अबोहर स्थित एसबीआई बैंक के पास एक बीमा कंपनी के एजेंट को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी एजेंट किसान से 12 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन
Vigilance arrested insurance agent for taking bribe rs 12 000 in Abohar
विजिलेंस की हिरासत में आरोपी बीमा एजेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में विजिलेंस विभाग की टीम ने एक बीमा कंपनी के कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने मंगलवार दोपहर बाद अबोहर स्थित एसबीआई बैंक के पास एक व्यक्ति से हजारों रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी के अनुसार उक्त बीमा कर्मचारी ने गांव बहाव के एक किसान की मृत गाय के बदले में उसको बीमा की राशि दिलवानी थी, जिसके बदले में वह रिश्वत मांग रहा था लेकिन किसान यूनियन के ध्यान में मामला लाए जाने पर उन्होंने विजिलेंस को सूचित किया जिसके बाद बीमा कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


गांव बहाव के किसान सुखपाल सिंह की कुछ समय पहले गाय मर गई थी, जिसका बीमा दिलवाने के लिए उक्त बीमा कर्मचारी सुनील कुमार निवासी अबोहर ने सुखपाल सिंह को इसके बदले में रिश्वत के तौर पर 15 हजार रुपये मांगे थे। सुखपाल सिंह 12 हजार रुपये देने पर राजी हो गया। उसने 2 हजार रुपये गूगल पे किए और 10 हजार कैश देने के लिए वह मंगलवार को आया था।
विज्ञापन


सुखपाल सिंह ने उक्त बीमा कर्मचारी द्वारा रिश्वत में मांगने की सूचना भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर के पदाधिकारी जगजीत सिंह व अन्य को दी, जिन्होंने इस बारे में विजिलेंस टीम को सूचित किया। योजनाबद्ध तरीके से सुखपाल सिंह 10 हजार रुपये नगद अबोहर के एसबीआई बैंक के बाहर देने पहुंचा क्योंकि उक्त बीमा कर्मचारी ने यह रिश्वत उससे बैंक में स्टांप लगा कर देने के बदले ही मांगी थी। जैसे ही सुनील कुमार किसान सुखपाल से रिश्वत के पैसे लेने बाहर आया तो फाजिल्का से आई विजिलेंस विभाग की टीम ने सुनील कुमार को रंगे हाथों काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed