फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Verka reduced the quantity of curd along with increasing the price of milk

नयागांव: वेरका ने ग्राहकों को दिया एक और झटका, दूध के दाम बढ़ाने के साथ दही की मात्रा घटाई

Mon, 24 Oct 2022 11:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 11:41 AM IST
सार

देखने को मिला कि देश की सभी दूध कंपनियां त्योहारों से ठीक पहले ही दूध के दामों में बढ़ोतरी करती हैं। यह पिछले कई साल से देखा जा रहा है। शिवरात्रि से पहले 29 फरवरी को वेरका की ओर से दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 

विज्ञापन
Verka reduced the quantity of curd along with increasing the price of milk
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले वेरका, अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके साथ ही दही में भी वेरका की ओर से पेकिंग में मात्रा घटाई गई है। इस कारण दही महंगा हो गया है। त्योहारों के सीजन में महंगाई की मार झेल रही जनता को वेरका ने एक और झटका दिया है।

विज्ञापन


16 अक्तूबर, 2022 से वेरका की ओर से दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद एक बार फिर लोगों की रसोई का बजट हिल गया है। वेरका की तरफ से दही के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन फिर भी दही महंगा हो गया है। इसकी वजह यह है कि 30 रुपये में पहले 380 ग्राम दही दिया जा रहा था, जो कि अब घटाकर 350 ग्राम कर दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में दाम बढ़ाए बिना ही वेरका ने दही महंगा कर दिया है। वेरका की ओर से जारी किए गए एक बयान में बताया गया है कि दूध और दही के कीमतों में बढ़ोतरी का कारण दुग्ध उत्पादन के दामों में बढ़ोतरी होना है। इलाका निवासी प्रीतपाल शर्मा ने बताया कि महंगाई के कारण त्योहारों का सीजन फीका पड़ा हुआ है। ऐसे में वेरका की ओर से दूध और दही के बढ़े दामों से लोगों को झटका लगा है। दूध और दही के दामों में बढ़ोतरी त्योहारों के मौसम में दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों से पहले ही बढ़ते हैं दूध के दाम
देश की सभी दूध कंपनियां त्योहारों से ठीक पहले ही दूध के दामों में बढ़ोतरी करती हैं। यह पिछले कई साल से देखा जा रहा है। शिवरात्रि से पहले 29 फरवरी को वेरका की ओर से दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसी प्रकार जन्माष्टमी से ठीक पहले 19 अगस्त को भी वेरका ने दूध के दामों में वृद्धि की थी। अब दिवाली से पहले भी इसी प्रकार लोगों को झटका लगा है।

कंपनियां उठा रहीं लोगों की मजबूरी का फायदा 
कंपनियों की ओर से आम लोगों की मजबूरी का फायदा उठाया जाता है। त्योहारों के समय जानबूझकर दूध के दामों में वृद्धि की जाती है। क्योंकि इन दिनों आम जनता दूसरी तैयारियों में व्यस्त होती है। इस कारण इस तरफ ध्यान नहीं जाता है। -बबीता, एडवोकेट, स्थानीय निवासी नयागांव


दूध के दाम बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण
महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए दिवाली से पहले दूध के दाम बढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग बड़ी मुश्किल से त्योहारों के सीजन में खर्चा पूरा कर रहे हैं। दूध और दही के दाम बढ़ने से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ा है। -महेंद्र शर्मा स्थानीय निवासी नयागांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed