{"_id":"61c7105a4c40e93caf0bb64d","slug":"typist-of-khanna-sp-headquarters-arrested-in-ludhiana-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना धमाका: खन्ना एसपी हेडक्वार्टर की टाइपिस्ट गिरफ्तार, पत्नी को लुधियाना ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना धमाका: खन्ना एसपी हेडक्वार्टर की टाइपिस्ट गिरफ्तार, पत्नी को लुधियाना ले गई पुलिस
Sat, 25 Dec 2021 06:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:06 PM IST
सार
सामने आया है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उससे कुछ समय पहले ही गगनदीप और कमलजीत कौर की बात हुई थी। वहीं एसएसपी खन्ना बलविंदर सिंह मृतक गगनदीप सिंह की पत्नी को लुधियाना पूछताछ के लिए लेकर गए हैं।
विज्ञापन
लुधियाना धमाका।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना ब्लास्ट में पुलिस ने आरोपी गगनदीप की महिला मित्र कमलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। कमलजीत कौर जिला खन्ना पुलिस के एसपी हेडक्वार्टर में टाइपिस्ट है। ब्लास्ट से कुछ समय पहले गगनदीप और कमलजीत के बीच बातचीत हुई थी। वहीं एसएसपी खन्ना बलविंदर सिंह मृतक गगनदीप सिंह की पत्नी को भी लुधियाना पूछताछ के लिए लेकर गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गगनदीप के घर से करीब 50 लाख कैश भी बरामद हुआ है। एनआईए और खन्ना पुलिस ने गगनदीप सिंह के गुरू तेग बहादर नगर में बने पुराने घर से दबिश के दौरान लैपटॉप, पैनड्राइव और कैश बरामद किया है। हालांकि अभी किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
पुलिस को लुधियाना ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह को लेकर कई जानकारियां मिली हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि वह एक छोटे से किराए के मकान से कैसे करोड़ों की संपत्ति का मालिक बना। लुधियाना ब्लास्ट का आरोपी गगनदीप सिंह निवासी खन्ना दलीप सिंह नगर में अपने माता पिता और भाई बहन के साथ एक किराए के मकान में रहता था। पिता अमरजीत सिंह एक ड्राइवर थे। फिर थोडे़ समय बाद गगनदीप सिंह को पुलिस की नौकरी मिल गई। इसके बाद लोन लेकर खन्ना के गुरू तेग बहादर नगर गली नंबर 13 आर में अपना मकान ले लिया पर दो साल पहले ही वहां से घर छोड़कर खन्ना की प्रोफेसर कलोनी में आलीशान घर बना लिया।
विज्ञापन
खन्ना में पूछताछ करने के लिए केंद्र सरकार की कई एजेंसियों ने डेरा डाल रखा है। खन्ना के सीआई स्टाफ में गगनदीप के घर पर और शहर के अन्य जगह पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है मोबाइल फोन की डिटेल को देखा जा रहा है। जिन लोगों ने उस दिन उस समय गगन से बात की, उन सभी से एनआईए व अन्य से पूछताछ कर रही है। नशा तस्करी में दोनों भाइयों ने करोड़ों की संपत्ति बनाई।