फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two youth dies due to Drug overdose in Sangroor

पंजाब में नशे ने लील ली दो जिंदगियां: नशे की ओवरडोज से 25 और 27 साल के युवकों की मौत, हाथ में थी सिरिंज

Wed, 17 Jul 2024 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2024 05:35 PM IST
सार

पंजाब में नशे से दो युवकों की मौत हुई है। बुधवार को संगरूर के भवानीगढ़ शहर में नशे की ओवरडोज से दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों के शव एक घर के कमरे में मिले।

विज्ञापन
Two youth dies due to Drug overdose in Sangroor
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशे से कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। नशा युवा के लिए मौत बना हुआ है। पंजाब सरकार, पुलिस व स्थानीय प्रशासन के नशे को रोकने के लिए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। संगरूर के भवानीगढ़ शहर में नशे की ओवरडोज से दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों के शव एक घर के कमरे में मिले। पुलिस ने दोनों के परिजनों से बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक भवानीगढ़ के रामपुरा रोड पर स्थित एक मकान में दो युवकों रणजीत सिंह (27) और बनी सिंह (25) के शव रहस्यमय परिस्थितियों में पड़े मिले, जिनमें से एक ने हाथ में सिरिंज पकड़ रखी थी। इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों युवकों की मौत नशे की ओवरडोज से ही हुई है। 
विज्ञापन


जहां युवकों के शव मिले वह मृतक बनी के रिश्तेदार का घर है। बनी के परिजनों ने बताया कि यह घर उनके रिश्तेदार रणजीत सिंह का है और वह यहां अकेला रहता था। रणजीत सिंह के माता-पिता और भाई की मौत हो चुकी है। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी था। उनका बेटा बनी इसी वजह से यहां आकर रात में उसके पास सोता था और सुबह घर लौट आता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब उनका लड़का बनी घर नहीं लौटा और उन्होंने उसे फोन किया तो फोन भी बंद आ रहा था। घर वाले उसे ढूंढते हुए रणजीत सिंह के घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे बंद थे। उन्होंने एक कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर बिस्तर पर दोनों के शव पड़े मिले। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed