{"_id":"f9989a31c8d731875fd8f3b85b788c0a","slug":"two-students-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत दो की मौत
अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अबोहर के गुरुनानक खालसा कालेज में पढ़ने वाली गांव गिदड़ांवाली निवासी एक छात्रा समेत दो लोगों की राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
थाना पदमपुर पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार सांय करीब 5 बजे राजस्थान के पदमपुर और रायसिंह नगर के बीच गांव जालोकी के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बरगद के पेड़ से जा टकराया। बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से
घायल हो गया और बाइक पर बैठी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जबकि लड़की के जेब से मिले पहचान पत्र से उसके परिजनों को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के भाई हरजितेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र निवासी गिदड़ांवाली ने उसकी पहचान अपनी 22 वर्षीय बहन रीना पुत्री धमेन्द्र के
विज्ञापन
रूप में की। जबकि उसके साथ घायल होने वाले व्यक्ति की पहचान राजकुमार उर्फ राजू सोनी पुत्र करतार सोनी निवासी वार्ड नं. 16 राय सिंह नगर के रूप में हुई।
देर रात्रि उपचार के दौरान राजू सोनी की भी मौत हो गई। सदर थाना पदमपुर पुलिस ने मृतका के भाई हर जितेन्द्र सिंह के बयानों के आधार पर राजू सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के भाई हरजितेन्द्र ने बताया कि उसकी बहन रीना अबोहर के गुरूनानक खालसा कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह बुधवार सुबह 8 बजे घर से कॉलेज जाने का कहकर गई थी।
उसके बाद शाम को किसी ने फोन करके बताया कि रीना का पदमपुर के पास एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी रामेश्वरलाल के अनुसार हादसे का पता चलने पर पदमपुर पहुंचे रीना के भाई व अन्य परिवारजनों को नहीं पता कि राजू कौन है तथा रीना उसके साथ मोटरसाइकिल पर कहां जा रही थी। दूसरी तरफ
मृतक राजू विवाहित है। पुलिस ने बताया कि वह मैरिज पैलेसों में काम करता है। उसके घरवाले भी बेखबर हैं कि राजू अपने साथ रीना को कहां से लेकर आया और कहां जा रहा था।