फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two debt-ridden farmers commit suicide in Ferozepur and Bathinda of Punjab

पंजाब: फिरोजपुर और बठिंडा में कर्ज से परेशान दो किसानों ने की आत्महत्या

Sun, 06 Mar 2022 12:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तलवंडी भाई, फिरोजपुर/ बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवंडी भाई, फिरोजपुर/ बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 12:29 AM IST
सार

फिरोजपुर के गांव करमूवाला निवासी बूटा सिंह ने तीन बेटियों के विवाह वास्ते छह लाख रुपये लिए थे। वह चौथी बेटी की शादी के लिए पैसों का इंतजाम नहीं होने से परेशान चल रहा था। वहीं बठिंडा जिले में भी एक किसान ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Two debt-ridden farmers commit suicide in Ferozepur and Bathinda of Punjab
बूटा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर के तलवंडी भाई क्षेत्र में तीन बेटियों की शादी में लिया छह लाख का कर्ज न चुका पाने पर गांव करमूवाला के किसान बूटा सिंह ने जहरीली दवा निगल आत्महत्या कर ली है। अब चौथी बेटी की शादी करनी थी और पैसों का कहीं से भी बंदोबस्त नहीं हो पा रहा था। 

विज्ञापन


मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि उनके पास डेढ़ एकड़ जमीन है। बड़ी मुश्किल से घर का गुजारा चलता है। बूटा की चार बेटियां हैं, तीन बेटियां शादीशुदा हैं। उनकी शादी के लिए बूटा ने छह लाख रुपये कर्ज लिए थे। उसे चुका नहीं पाया था। अब चौथी बेटी की शादी करनी थी लेकिन पहले के उधार के कारण पैसों का बंदोबस्त नहीं हो पा रहा था। इसी बात से बूटा चिंतित था। परेशान होकर उसने जहरीली दवा निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


घर के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि बूटा की मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए ताकि घर का गुजारा चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा में कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगल की खुदकुशी
बठिंडा के जिले के गांव संगत कलां में एक युवा किसान गुरवतार सिंह (24) ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसके पिता मक्खन सिंह ने भी डेढ़ वर्ष पहले कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी।

सिविल अस्पताल में अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे गुरवतार ने तीन माह पहले अपनी बहन की शादी की थी। इसके बाद उसके ऊपर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। कर्ज न चुका पाने को लेकर भतीजा परेशान था। शनिवार को सुबह गुरवतार घर पर अकेला था तो उसने जहर निगल लिया।

जब उसकी मां घर पहुंचीं तो गुरवतार सिंह को तड़पते देखा। उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अमरजीत सिंह ने भतीजे को बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गुरवतार मां का इकलौता सहारा था। उन्होंने सरकार से मांग की कि उक्त परिवार का कर्ज माफ किया जाए।


इसके अलावा उन्होंने सरकार से मांग की कि गांव में बढ़ रहे नशे को रोका जाए। थाना संगत के एएसआई ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारण पता चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed