फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two arrested with AK 47 in hotel robbery case in bathinda

Bathinda: होटल में लूट करने वालों के साथ पुलिस की मुठभेड, एक आरोपी पर फायरिंग... छह गिरफतार

Fri, 14 Mar 2025 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण, संवाद, बठिंडा
भारत भूषण, संवाद, बठिंडा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 12:51 PM IST
सार

बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल ग्रीन में बीती शाम एक बड़ी लूट की वारदात हुई। आदेश अस्पताल के पास स्थित होटल में तीन नकाबपोश बदमाश कार से पहुंचे। उन्होंने पिस्तौल के बल पर होटल मालिक से मोबाइल और नकदी लूट ली थी।

विज्ञापन
Two arrested with AK 47 in hotel robbery case in bathinda
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ हाईवे पर स्थित एक होटल से लूट करने वाले आरोपियों के साथ शुक्रवार को पुलिस की मुठभेड हो गई। पुलिस जब गांव लवेरीसर में आरोपियों को रोक रही थी तो कार सवार आरोपियों में से एक व्यक्ति ने एके 47 से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस के बाद जवाबी कारवाई में पुलिस ने फायरिंग कर एक आरोपी को जख्मी कर दिया। पुलिस ने मौके पर से जख्मी सतवंत सिंह, सेना कर्मी सुनील सिंह, गुुरदीप सिंह और अर्शदीप सिंह तलवंडी साबो, अर्शदीप सिंह कोटशमीर, हरगुण सिंह सरदूलगढ को गिरफतार करके एक कार और एके 47 बरामद कर ली। घायल सतवंत को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च को चंडीगढ हाईवे पर स्थित एक होटल से तीन व्यक्तियों ने हथिार के बल पर नगदी एवं चार मोबाईल लूटे थे। उन्होंने बताया कि लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एसपी ने बताया  कि वाारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस सूचना मिली थी कि गांव लवेरीसर के समीप एक ओपटरा कार सवार संदिगध युवक घूम रहे है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर कार को रोकना चाहा तो कार में से सतवंत सिंह नामक युवक ने एके 47 से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।जिस के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली सतवंत की टांग पर लगी जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत सभी कार सवारों सतवंत सिंह, सेना कर्मी सुनील सिंह, गुुरदीप सिंह और अर्शदीप सिंह तलवंडी साबो, अर्शदीप सिंह कोटशमीर, हरगुण सिंह सरदूलगढ को गिरफतार करके एके 47 और कार बरामद कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि सुनील सिंह और गुरदीप सिंह जोकि जम्मू कश्मीर एवं श्रीनगर में भारतीय सेना के अधीन एक यूनिट में तैनात है। सेना कर्मी सुनील ने अपने साथी की एके 47 चोरी करके गुरदीप को दे दी थी। उन्होंने बताया कि घायल सतवंत सिंह ही पूरी वारदात का मास्टर माइंड है। पकडे गए सभी आरोपियों पर कर्ज होने कारण उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था और किसी अन्य बडी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एसपी ने बताया कि पकडे गए आरोपियों को अदालत में पेश करके उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। 

आरोपियों ने कर्ज उतारने के लिए देना था लूट की बडी वारदात को अंजाम 
पहले तलवंडी अमीर व्यक्ति को लूटने गए बात ना बनने पर चंडीगढ हाईवे पर एक बडे व्यापारी को लूटने की योजना बनाई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफतार किए गए सभी आरोपियों पर कर्ज चढा हुआ है। जिस के चलते आरोपियों ने कर्ज को उतारने के लिए लूट की बडी वारदात को अंजाम देना था। सूत्र बतातें है कि 11 मार्च को सभी आरोपी पहले तलवंडी साबो गए जहां पर उन्होंने एक अमीर व्यक्ति के घर पर लूट करनी थी।


लेकिन वहां पर ताला लगा होने कारण वो खाली हाथ लोट गए। इसके बाद आरोपियों में शामिल अर्शदीप सिंह ने योेजना बनाई कि चंडीगढ हाईवे पर बडे व्यापारियों के शोरूम है। तलवंडी से सीधे भुच्चों एक बडे व्यापारी के शोरूम पर गए तो वहां पर आरोपियों को उनकी जान पहचान का कोई मिल गया।जिस के चलते वो वहां पर लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। इसके बाद आरोपियों ने होटल में लूट की योजना बनाई और होटल में दाखिल होकर एके 47 दिखाकर 8 हजार एवं चार मोबाईल लूट कर फरार हो गए थे। आरोपी लूट किए गए मोबाईल रास्ते में फैंक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed