फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Truck overloaded with crusher material broke the wall and entered the house, one died

दुखद: रसोई में खाना खा रहा था परिवार, ओवरलोड ट्रक दीवार तोड़ घर में घुसा, मां की मौत, तीन घायल

Thu, 02 Feb 2023 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (होशियारपुर) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

हादसे में रसोई घर में बैठे चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें पड़ोसियों की मदद से हाजीपुर के अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने स्वर्ण कौर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Truck overloaded with crusher material broke the wall and entered the house, one died
दीवार तोड़कर घर में घुसा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर के तलवाड़ा क्षेत्र में हाजीपुर से मानसर सड़क पर पड़ते गांव खुंडा में एक स्टोन क्रशर मेटेरियल से ओवरलोड ट्रक घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे में घर की रसोई में खाना खाने बैठे चार लोगों में से तीन लोग जख्मी और एक की जान चली गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विजय कुमार निवासी गांव खुंडा ने बताया कि उनका घर खुंडा नहर सड़क के किनारे पर स्थित है। एक फरवरी की रात करीब 8 बजे उनकी माता स्वर्ण कौर (70), भाई वरिंदर कुमार (42), राज कुमारी (32) पत्नी वरिंदर कुमार तथा बहन परमजीत कौर पत्नी राजीव कुमार निवासी गांव रकड़ी पुलिस स्टेशन तलवाड़ा रसोई घर में बैठ कर खाना बना कर खा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक ट्रक नंबर जेके 03-ई-5343 दीवार तोड़कर अंदर आ घुसा। हादसे में रसोई घर में बैठे चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें पड़ोसियों की मदद से हाजीपुर के अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने स्वर्ण कौर को मृत घोषित कर दिया और अन्य तीन को प्राथमिक सहायता देने के पश्चात मुकेरियां के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हाजीपुर पुलिस स्टेशन में ट्रक चालक गुलजार अहमद कौसी गांव ठिउन जिला गंधरबल जम्मू कश्मीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed