Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Traveling in buses is expensive in Punjab Bus fares increased

पंजाब में महंगा हुआ सफर: बसों का किराया बढ़ा, प्रति किलोमीटर देने होंगे इतने रुपये ज्यादा

Sun, 08 Sep 2024 12:44 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2024 12:44 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद पंजाब के लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। पंजाब में बसों में सफर अब महंगा हो गया है। क्योंकि पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग ने किराया की राशि प्रति किलोमीटर बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Traveling in buses is expensive in Punjab Bus fares increased
पंजाब में बसों का किराया बढ़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सफर महंगा हो गया है। क्योंकि बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। शनिवार को पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सामान्य बसों का किराया 23 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया गया है, जबकि कोच और सुपर कोच वाली बसों का किराया 41 से 46 पैसे प्रतिकिलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन


पंजाब कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल व डीजल पर वैट के साथ बस के किराए में भी बढ़ोत्तरी की गई थी। बस के किराये में बढ़ोत्तरी कर सरकार को 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट सचिव दिलराज सिंह ने बताया कि हीट, वैंटिलेशन एंड एयर कंडीशन (एचवीएसी) की समान्य बसों में 23 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया गया है। जबकि कोच वाली बसों में 28 पैसे प्रति किलोमीटर और सुपर कोच बसों के लिए 46 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया गया है। सरकार की ओर से यह फैसला कैबिनेट कीबैठक के दो दिन बाद ही जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कैबिनेट ने पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से वैट बढ़ाया था। इसी के साथ 7 किलोवॉट तक के कनेक्शन पर अब तक दी जाने वाली तीन रुपये की सब्सिडी को वापस ले लिया था। सरकार को इन सबसे कुल 2500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आमदान की उम्मीद है।


महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा पर खर्च हो रही सब्सिडी बढ़ा रही आर्थिक बोझ

पंजाब में महिलाओं को सरकारी बसों में सफर निशुल्क किया गया है। इस निशुल्क बस सेवा के रूप में सरकार पर सब्सिडी के रूप में बड़ा बोझ पड़ रहा है। यही कारण है कि अब सरकार ने बसों में किराया बढ़ाकर न केवल अपने राजस्व को बढ़ाने का प्रयास किया है, बल्कि महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा पर सब्सिडी के रूप में होने वाले खर्च का विकल्प ढूंढने का प्रयास किया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार के दौरान जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस योजना को शुरू किया था, तब इस पर लगभग 600 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च आ रहा था, जो बढ़कर लगभग 750 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। महिलाओं के निशुल्क बस सेवा के लिए सरकार को हर महीने पंजाब रोडवेज और पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी) को 25-25 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed