फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   train, 65, crore, heroin, recover

खड़ी ट्रेन से 65 करोड़ की हेरोइन बरामद

Tue, 11 Feb 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 11 Feb 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
train, 65, crore, heroin, recover
अमृतसर कस्टम विभाग ने रेलवे स्टेशन के रेलवे कारगो में खड़ी ट्रेन में से 12 किलो आठ सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। ट्रेन के सर्च अभियान के दौरान 34 गोलियां और डेढ़ किलो अफीम भी बरामद की गई। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 65 करोड़ रुपये के करीब है।
विज्ञापन




कस्टम कमिश्नर एसके सैनी ने बताया कि पाकिस्तान में माल उतार कर ट्रेन सात फरवरी को भारत आई थी। इस ट्रेन के खाली डिब्बों को अमृतसर रेल कारगो में खड़ा किया गया था। मंगलवार को इस ट्रेन की डिब्बे और कंटेनरों की तलाशी चल रही थी तो कुछ खाली कंटेनरों में छुपा कर रखी गई 12 किलो आठ सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन





इस दौरान एक डिब्बे में से 34 गोलियां और एक होज पाइप में छुपा कर रखी गई डेढ़ किलो अफीम भी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि यह अभियान रेलवे विभाग के टेक्निकल स्टाफ और स्निफर डॉग की सहायता से चलाया गया। सुबह पहली रिकवरी के दौरान चार किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। बाद में अलग-अलग डिब्बों में से आठ किलो आठ सौ ग्राम और हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed