फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three accused arrested of theft from NRI house in Kapurthala

पकड़े गए चोर: कपूरथला में NRI की कोठी में की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, सामान भी बरामद

Sun, 29 Sep 2024 03:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Sep 2024 03:34 PM IST
सार

कपूरथला में एनआरआई की कोठी में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों में हीरा सिंह, रोशन सिंह उर्फ मेशी व गुरनाम सिंह उर्फ गामा है। इनपर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Three accused arrested of theft from NRI house in Kapurthala
एनआरआई की कोठी में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में एनआरआई की कोठी में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुभानपुर पुलिस ने गांव रुपनपुर में एनआरआई की कोठी में चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ा है। जबकि उनके 2 साथी मौके से फरार हो गए। चोरों ने कोठी से बर्तन, अलमारी, बेड, पंखे, कुर्सियां, स्कूटी, मोटरसाइकिल, वाशिंग मशीन, सोफा, फ्रिज आदि सामान चोरी किया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को काबू किया। जिनके कब्जे से एक डबल बेड समेत 2 दीवान बेड, एक गद्दा, एक लोहे की अलमारी, 2 फ्रिज, एक इन्वर्टर समेत बैटरी, एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस थानों में एनडीपीएस समेत अन्य मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन




10 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में अमृतपाल सिंह ने बताया था कि उसके ताया का लड़का गुरजीत सिंह पुत्र शिंदर सिंह निवासी डेरे रूपनपुर परिवार समेत इटली में रहता है। उसकी कोठी की देखभाल वह करता है। 10 सितंबर को उसे पता चला कि कोठी में चोरी हुई है। चोरों ने कोठी से सोफा, 6 फुट लंबा दीवान बेड, फ्रिज, डाइनिंग टेबल, प्लास्टिक की कुर्सियां, वाशिंग मशीन, अलमारी, छत्त वाले पंखे, इन्वर्टर बैटरी, गैस चूल्हा, एक्टिवा, मोटरसाइकिल व अन्य घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि यह चोरी हीरा सिंह, रोशन सिंह उर्फ मेशी और गुरनाम सिंह उर्फ गामा निवासी गांव बूट ने चरणजीत सिंह उर्फ मामू व मिट्ठू के साथ मिलकर की है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर हीरा सिंह, रोशन सिंह उर्फ मेशी व गुरनाम सिंह उर्फ गामा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ मामू व मिट्ठू फरार हो गए। 


डीएसपी ने बताया कि आरोपी हीरा सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली व थाना सुभानपुर में पहले 4 रोशन सिंह उर्फ मेशी पर थाना कोतवाली, थाना सिटी व थाना सुभानपुर में 7 और आरोपी गुरनाम सिंह उर्फ गामा पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव बूट के खिलाफ थाना कोतवाली और थाना सुभानपुर में तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed