फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three accused arrested in Barnala murder case

Punjab: पैसों के लेन-देन को लेकर हुई बरनाला में पूर्व पंच की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 05:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 05:57 PM IST
सार

कस्बा शैहना में कत्ल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैसों के लेन-देन को लेकर पूर्व पंच की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Three accused arrested in Barnala murder case
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला के कस्बा शैहना में कत्ल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने मीडिया को जानकारी दी। बरनाला ज़िले के कस्बा शैहना के पूर्व सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या के मामले में बरनाला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल और गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। मृतक पूर्व में पंच रह चुका था। 

विज्ञापन


इस मामले में हरजिंदर सिंह जिंदर, गुरदीप दास दीपी बाबा और जगविंदर सिंह निवासी शैहना को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य हत्यारा हरजिंदर सिंह मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता के साथ रहता था और उसका सुखविंदर सिंह कलकत्ता से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पंचायती विवाद भी शामिल हो सकता है, लेकिन प्रारंभिक जांच में केवल पैसों के लेन-देन की बात ही सामने आई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह कुछ दिन पहले आरोपी जगविंदर सिंह के साथ लुधियाना से यह अवैध पिस्तौल लेकर आया था और उसने घटनास्थल पर सुखविंदर सिंह कलकत्ता से पैसे मांगे थे।
विज्ञापन


वहां उनकी बहस हुई और तुरंत उसने उस पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है, हरजिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। जबकि गुरदीप दास दीपी बावा के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। उन्होंने  बताया कि मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता के हथियार का लाइसेंस 2029 तक वैध था, जबकि उसने डीसी बरनाला से एनओसी लेकर अपना लाइसेंसी हथियार मई 2025 में बेच दिया था और वह नया हथियार खरीदने जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई राजनीतिक एंगल सामने नहीं आया है। उन्हें अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। परिवार द्वारा किए जा रहे धरने के संबंध में उन्होंने कहा कि परिवार की पूर्ण संतुष्टि के लिए हर प्रकार का न्याय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed