फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   The couple made serious allegations against the police in Sultanpur Lodhi, Punjab

दया पड़ी महंगी: जान पर खेल पशु बचाए, चोरी के आरोप में पहुंचे थाने, गर्भवती महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 20 Aug 2023 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी,कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी,कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 08:55 PM IST
सार

गर्भवती महिला का आरोप है कि पुलिस घर में शराब पीकर पहुंची और रात से सुबह तक थाने में बिठाया। वहीं एसएचओ का कहना है कि थाने में महिला को नहीं रोका, आरोप बेबुनियाद है। 

विज्ञापन
The couple made serious allegations against the police in Sultanpur Lodhi, Punjab
जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक दंपती को दरिया में डूब रहे पशुओं को बचाने के लिए दया दिखानी महंगी पड़ गई है। दावा है कि दिन में पति ने जान पर खेलकर दो पशु बचाए तो रात को उसके घर पुलिस पहुंच गई। गर्भवती पत्नी ने थाना कबीरपुर की पुलिस पर बिना कसूर रात से सुबह तक थाने में बिठाए रखने के संगीन आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


जबकि एसएचओ ने आरोपों को नकारा है। हालांकि थाना प्रभारी व डीएसपी के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। इस मामले में सुल्तानपुर लोधी पुलिस किरकिरी से बचने के पूरे प्रयास कर रही है। मामले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


राजविंदर सिंह निवासी गांव गंडी तरनतारन हाल निवासी मेहमतावाल (हैदराबाद बेट) ने बताया कि 18 अगस्त को मंड एरिया के धुस्सी बांध से गुजर रहा था तो वहां पहले से मौजूद एक युवक ने बताया कि दरिया में दो-तीन पशु डूब रहे हैं। इस पर राजविंदर सिंह ने बेजुबान पशुओं के प्रति दया दिखाते हुए उन्हें बचाने की ठान ली। क्योंकि उसे तैरना आता था। इस पर रस्सी का बंदोबस्त कर एक बछड़ा और एक बछड़ी को बचाकर बाहर निकाल लिया। तीसरे पशु को वह नहीं बचा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि दो-तीन घंटे बांध पर उसने पशुओं को बांधे रखा, ताकि जिसके पशु हों, वह आकर ले जाए। लेकिन कोई नहीं आया तो वह अपने घर गांव हैदराबाद बेट ले गया। गर्भवती हरप्रीत के अनुसार रात करीब दस बजे कुछ लोग आए और घर में घुसने की कोशिश करने लगे तो उसने अकेले होने के चलते दरवाजा नहीं खोला तो फिर एक महिला आई, जिसे सब सरपंच बोल रहे थे, आई और उससे पशुओं के बारे पूछा तो उसने कहा कि हां, पशु लाए हैं।

सुबह आपको मिल जाएंगे, अभी उसके पति यहां नहीं है। लेकिन वह नहीं मानीं। फिर उस सरपंच महिला ने पुलिस को बुला लिया और महिला पुलिस के सामने उसे जबरन बेवजह बिठाए रखा। उसने आरोप लगाया कि उसके घर आने वाले पुलिस कर्मियों ने भी शराब पी रखी थी।


सुबह पांच बजे उसके पति ने पशु उन लोगों को दे दिए। राजविंदर सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी को बिना कसूर गर्भावस्था में थाने ले जाकर बेइज्जत किया गया। जिससे वह काफी आहत है। वह कह रही है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। यदि उसकी पत्नी ऐसा करती है तो वह भी सुसाइड कर लेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी थाना कबीरपुर पुलिस की होगी। थाना कबीरपुर के एसएचओ एसआई वरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस गर्भवती महिला को थाने नहीं लेकर आई। वह सरपंच महिला के साथ आई थी और उसे उसी समय वापस भेज दिया था। गर्भवती महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। उसने बताया कि थाने में पशु गायब होने संबंधी शिकायत लेकर लोग आए थे, लेकिन शिकायत नहीं दी और न ही कोई चोरी संबंधी ही कोई शिकायत आई है। जिनके पशु थे, वह उन्हें मिल गए हैं। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस के पास पशु चोरी की शिकायत आई है। शिकायत में राजविंदर सिंह पर पशु खोलकर ले जाने के आरोप लगे हैं। यदि उसने पशु बचाए थे तो पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। मामले में दोनों पक्षों को बुलाया है। गर्भवती महिला को थाने बिठाने संबंधी पूछने पर कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसा कुछ है तो वह इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed